Raj Kundra : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा होने वाले है अलग? फिल्म रिलीज से पहले फैंस को लगा बड़ा झटका

Raj Kundra

Raj Kundra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी बायोपिक ‘यूटी 69’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी बायोपिक यूटी 69 का ट्रेलर रिलीज हुआ हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच राज ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं। राज ने सोशल मीडिया पर अपने सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी है। हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया है। जिसके बाद से फैंस परेशान हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि शिल्पा और राज अलग हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेRaj Kapoor: जब राज कपूर ने भरी पार्टी में राजकुमार को कह दिया था ‘हत्यारा’, ऐसे हुई थी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी दुश्मनी की शुरुआत

सोशल मीडिया पर छाया Raj Kundra का पोस्ट

आपको बता दें कि Raj Kundra और शिल्पा शेट्टी की शादी को 14 साल पूरे होने वाले हैं। हर मुश्किल समय में दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। वहीं Raj Kundra ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें Raj Kundra ने लिखा है- हम अलग हो चुके हैं और आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल परिस्थिति में हमे समय दें। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की। हालांकि शिल्पा ने अभी तक इस तरह का कुछ भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया है।

फैंस दे रहे है रिएक्शन

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और Raj Kundra ने नवंबर 2009 में शादी की थी। वहीं अब राज की ये पोस्ट देखकर फैंस को टेंशन हो गई हैं और वो अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने राज की पोस्ट पर लिखा- सेपेरेटिड मतलब तलाक, दूसरे ने लिखा- पब्लिसिटी स्टंट, अन्य यूजर ने लिखा- जरुर अपने मास्क के बारे में बात कर रहे होंगे। लोग इसे ज्यादातर लाइम लाइट के लिए पोस्ट बता रहे हैं।

वहीं Raj Kundra की फिल्म यूटी69 की बात करें तो इसमें उनके ऑर्थर रोड जेल में बिताए दिनों की कहानी दिखाई गई है। राज को पॉर्नोग्राफी मामले में जुलाई 2021 में अरेस्ट किया गया था। वह दो महीने जेल में रहे थे।

Exit mobile version