Navratri 2023 Date : शारदीय नवरात्रि कब? जानिए किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा?  

Shardiya Navratri 2023 Calendar

Shardiya Navratri 2023 : हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। मां दुर्गा के भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत खास होता हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इन नौ दिन मंदिरों से लेकर घरों तक में मां के जयकारे सुनाई देते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां भगवती की आराधना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है। इसके अलावा घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है।

आपको बता दें कि एक साल में दो बार नवरात्रि आती है, एक चैत्र माह में और दूसरी आश्विन मास में, जिसे शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) भी कहा जाता हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है, जिसका समापन 24 अक्टूबर 2023 दशहरा यानी विजय दशमी के दिन होगा। इसके अलावा कलश स्थापना का प्रारंभ भी 15 अक्टूबर को ही होगा, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें- Energy Boosting Fruits : नवरात्रि के व्रत में इन फलों का करें सेवन, नहीं होगी कमजोरी की समस्या, सेहत भी रहेगी अच्छी

जानें किस दिन करें किस देवी की पूजा (Shardiya Navratri 2023 Calender)

यह भी पढ़ें- Happy Navratri 2023 Wishes Quotes : चैत्र नवरात्रि पर इन कोट्स के जरिए दें अपनों को बधाई, बनाएं उनका दिन खास

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version