Shani Ast 2023 : आज से अस्त हो रहें हैं शनि देव, इन बुरी आदतों से बनाएं दूरी

Shani Ast 2023
Shani Ast 2023 : हिन्दू धर्म में शनि देव को न्याय के देवता माना जाता हैं। जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते है। मनुष्य को गलत और बुरे काम का परिणाम भुगतना ही होता है। जबकि सही कार्य करने पर शनि देव का आशीर्वाद मिलता है। आज यानी 31 जनवरी 2023 को तड़के 02 बजकर 46 मिनट से शनि अस्त (Shani Ast 2023) हो गया है। इस समय शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में हैं। जो 33 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। 05 मार्च 2023 की रात 08:46 बजे से शनि का कुंभ राशि में उदय होगा। बता दें कि इन 33 दिनों में शनि का दुष्प्रभाव, ढैय्या, साढ़ेसाती या फिर शनि दोष जिन-जिन राशियों पर होगा। उन लोगों को इस समय कोई भी गलत कार्य से बचना चाहिए। हालांकि ऐसा नहीं करने पर उन पर इसका बहुत बुरा प्रभाव भी हो सकता है।

इन बुरी आदतों से बनाएं दूरी

मान्यता के मुताबिक शनि के अस्त (Shani Ast 2023) होने पर जातकों को तमाम बुरी आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए। नहीं तो शनि देव नाराज हो जाते हैं। इसलिए इन बुरी व गलत आदतों से बनाएं दूरी-
शराब, तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन करने वाले लोगों से भी शनि देव (Shani Ast 2023) बहुत जल्दी क्रोधित होते हैं। इसलिए शनि के प्रकोप से बचने के लिए इन चीजों के साथ-साथ जुआ खेलने की आदत से भी दूरी बनाएं।
मांसाहार या तामसिक भोजन करने वाले लोगों से कर्मफलदाता शनि देव (Shani Ast 2023) बहुत जल्दी नाराज होते है। इसलिए इन चीजों का त्याग जरूर करें। लगातार इन चीजों के सेवन से व्यक्ति को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती हैं।
जो लोग जाने-अनजाने में जीवों को परेशान करते हैं या फिर उनको मारते-पीटते है। वो अपनी इस बुरी आदत का आज से ही त्याग करें। बता दें कि जीवों को प्रताड़ित करने वाले लोगों से शनि देव (Shani Ast 2023) बहुत ज्यादा क्रोधित होते है।
जो व्यक्ति अपने से बड़े लोगों का या अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता। हर समय उनको नीचे दिखाते हैं और उनका अपमान करते है, तो आज से ही वह इस आदत को छोड़ दें। नहीं तो कर्मफलदाता शनि देव (Shani Ast 2023) उनसे क्रोधित हो सकते हैं, जिससे उनको जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जो लोग अपने कर्मचारियों या सहयोगी से गलत व्यवहार करते है उनसे भी शनि देव नाराज हो सकते हैं।
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Exit mobile version