दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने लोगो को किया परेशान, ठिठुर रहा पूरा उत्तर भारत

Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast : मध्य, उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के ज्यादातर जगहों पर आने वाले कई दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। देश की राजधानी दिल्ली में भी कई दिनों से ठिठुरन के साथ सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। बीते दिन, राष्ट्रीय राजधानी में रात का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन भर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

दिल्ली में जारी हुआ यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-मध्य भारत में अगले कई दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया हैं। कहा जा रहा है कि सुबह-शाम यहां के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

ठंड के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बहुत ज्यादा ठंड रहेगी। लेकिन भारी बर्फबारी होने की अभी कोई संभावना नहीं है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और त्रिपुरा के कई इलाकों में ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा।

Exit mobile version