Mahavir Jayanti 2023 Wishes : महावीर जयंती के मौके पर भेजें ये खास संदेश, लिखें- बिना लड़े एक भी जंग….

Mahavir Jayanti 2023 Wishes

Mahavir Jayanti 2023 : हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता हैं। जैन धर्म के लोग इस दिन 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन महावीर स्वामी का लगभग 599 ईसा पूर्व बिहार के राज घराने कुंडलपुर में जन्म हुआ था। इस साल महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2023) 3 अप्रैल 2023 यानी आज मनाई जा रही है। आज महावीर भगवान का 2621वां जन्मदिवस मनाया जा रहा हैं।

जैन धर्म की मान्यता के अनुसार, 12 साल के कठोर मौन तप करने के बाद भगवान महावीर ने अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की थी, जबकि 72 वर्ष की उम्र में उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। महावीर जयंती के पावन दिन जैन समुदाय के लोग प्रात: काल प्रभातफेरी, अनुष्ठान और शोभायात्रा निकलाते हैं। साथ ही महावीर जी की मूर्ति का जलाभिषेक किया जाता है। इस दौरान भगवान महावीर के उपदेश सुने जाते है और उनपर चलने का प्रण लिया जाता हैं। इस खुशी के मौके पर लोग अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को संदेश भेजकर महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2023 Wishes) की शुभकामनाएं देते हैं। तो आप भी अपने प्रियजनों को ये खास संदेश भेजकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

महावीर जयंती के खास संदेश (Mahavir Jayanti 2023 Wishes)

आत्मा अकेले आती है
और अकेली ही चली जाती है
न उसका कोई साथ देता है
न उसका कोई मित्र बनता है।

Happy Mahavir Jayanti!

 

बिना लड़े एक भी जंग
जीत लिया जग को
सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का जिसने मंत्र दिया
उस जगत के स्वामी महावीर को कोटि कोटि वंदन!

Happy Mahavir Jayanti 2023!!

 

 

भगवान महावीर को खोजने हम कहां-कहां जाएंगे
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे
चंदना जैसी बंधुओं की करों भक्ति
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
ये महावीर जयंती लाएं आपके जीवन में अपार सफलता,
खुशियां और प्रेम….

Happy Mahavir Jayanti!

 

 

क्रोध को शांति से जीते
दुष्ट को साधुता से जीते
कृपण को दान से जीते
असत्य को दान व सत्य से जीते
इसी के साथ मुबारक हो आपको
और आपके परिवार वालों को
महावीर जयंती का पर्व!!

Happy Mahavir Jayanti 2023 !!

Exit mobile version