यूक्रेन में स्थिती बिगड़ती देख भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा – जल्द छोड़ दे यूक्रेन

Advisory blog image

यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 3 महीने से भी अधिक से युद्ध चल रहा है। रूस और यूक्रेन लगातार युद्ध कर रहे हैं जिसमें अभी तक बड़ी मात्रा में सैनिकों के साथ ही आम नागरिकों की जान भी जा चुकी है। भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सुरक्षा की बिगड़ती हुई स्थिति को मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है।

भारतीयों को युक्रेन छोड़ने की सलाह

अपनी एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारत के लोगों को जल्द ही यूक्रेन छोड़ देना चाहिए। भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन के 4 क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की है। व्लादिमीर पुतिन की इस घोषणा के बाद रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां मिल गई है। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले अब और भी तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में भी लगातार रूस द्वारा हमला किया जा रहा है जिसमें कई आम नागरिकों की जान भी जा चुकी है।

यूक्रेन पर रूस ने तेज किए हमले

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है जहां रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर ड्रोन से हमले भी किए हैं। इसी महीने की 10 तारीख को रूस की तरफ से यूक्रेन में करीब 84 मिसाइल दागी गई थी जिसमें 19 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जारी युद्ध और यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह गए भारतीयों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ देने की सलाह दी है।

Exit mobile version