सीजनल डिजीज का इलाज है लहसुन, जानिए फायदे

Benefits of garlic in winter

Benefits of garlic in winter

Benefits of garlic in winter : देश में सर्दियों ने दस्तक दें दी हैं। इस मौसम के साथ ही बुखार, फ्लू और कई अन्य सीजनल बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में पौष्टिक आहार लेना चाहिए। ठंड के मौसम में हेल्थी रहने के लिए शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाना चाहिए। इसके लिए सर्दियों में रोजाना लहसुन खाना चाहिए।

लहसुन इतना गुणकारी होता है कि ये खाने में स्वाद के साथ-साथ सब्जी की खुशबु को भी कई गुना बढ़ा देता है। लहसुन, अनियन के फैमिली का ही प्लांट है, जो इस मौसम में औषधी की तरह काम करता है।

सर्दियों में लहसुन के फायदे

लहसुन को सब्जी में डालकर खाने के साथ-साथ चटनी के रूप में भी खाया जा सकता हैं। इसके अलावा इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। लहसुन को अगर कच्चा नहीं खाया जा रहा है तो इसे शहद के साथ भी खाया जा सकता है। खाने में स्वाद के अलावा ये (Benefits of garlic in winter) शरीर की कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। जैसे कि-

– कोल्ड, खांसी, गले में खराश जैसी कई समस्याओं में ये राहत देना का काम करता है।

– दिल से जुडी समस्या में भी इसका सेवन सहायक है।

– लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को डिटोक्स करने के साथ-साथ हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक होता है। इससे शरीर में मौजूद चर्बी भी कम होती हैं।

– विंटर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी लहसुन खाना चाहिए।

– विंटर में ज्यादातर लोगों में बुखार, कंजेशन और गले में खराश की समस्या आम बन जाती हैं। ऐसे में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज रेस्पिरेटरी और लंग को हेल्थी रखने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

– स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी ये मददगार होता है।

 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version