Prithvi Shaw Case: जमानत मिलते ही सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर बोला हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दर्ज करवाई शिकायत

Prithvi Shaw Case

Prithvi Shaw Case: बीते दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल (Sapna Gill) और उनके दोस्तों ने हमला किया था, जिसके बाद क्रिकेटर की शिकायत पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब बीते दिन सपना और उनके दोस्तों को कोर्ट से जमानत मिल गई है और बाहर आते ही सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर हल्ला बोल दिया है। बेल मिलने के बाद ही सपना गिल ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पृथ्वी शॉ पर केस दर्ज करवा दिया है। इसी के साथ सपना गिल ने मीडिया से बातचीत करते हुए भी शॉ पर कई आरोप लगाए हैं।

सपना गिल ने शॉ पर लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सपना गिल ने कहा कि, गलती हमारी नहीं थी। पृथ्वी शॉ ने हमें मारा था, फिर उन्होंने हम पर ही एफआईआर कर दी। मैंने कोई सेल्फी नहीं मांगी थी। मैं उन्हें जानती भी नहीं हूं। आज तक उनका नाम भी नहीं सुना था। मैं केवल बड़े भारतीय क्रिकेटर का नाम जानती हूं। वह मेरे नजदीक खड़े थे, फिर भी में उन्हें पहचान नहीं पाई थी। मैं जब पुलिस कस्टडी में थी तब कई लोग मुझसे पूछ रहे थे, क्या हुआ है, तो मैंने बताया के पृथ्वी शॉ के साथ झगड़ा हुआ है, तो उन्होंने कहा के ये कौन है। उस रात क्लब में म्यूजिक काफी लाउड था, मेरे दोस्त सेल्फी मोड में वीडियो बना रहे थे, जिसके बाद पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त मेरे दोस्त को मारने लगे। उन्होंने मेरे दोस्त का फोन फेंक दिया।

सपना ने पृथ्वी शॉ पर गलत तरीके से छूने का लगाया आरोप

सपना गिल ने आगे पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो 10 से 15 लोग थे और हम सिर्फ 2 लोग ही थे। मैंने उन्हें काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। मैंने कहा झगड़ा मत करो लेकिन फिर उन्होंने मुझे ही मारना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरे प्राइवेट पार्ट पर मारा। बेसबॉल बैट से मेरे हाथ पर मारा। सपना गिल ने आगे बताया कि जो वीडियो सामने आया है उसमे आप देख सकते हैं कि पृथ्वी शॉ बेहद नशे में नजर आ रहे थे। वह गुस्से में भी थे। वह मेरे दोस्त को मारने वाले थे इसलिए मैं बीच में आई और फिर उन्होंने मुझे मारा।

सपना गिल ने शॉ के खिलाफ दर्ज की शिकायत

सपना गिल ने आगे बात करते हुए कहा कि, 50,000 रुपए मैंने नहीं मांगे, अगर मांगे हैं तो आप हमें सबूत दिखाएं। यह इल्जाम बिल्कुल गलत है। पृथ्वी बेहद नशे में थे उन्होंने गाड़ी चलाते वक्त एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी थी। पुलिस ने क्या फुटेज निकले हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन पूरी गलती पृथ्वी शॉ की है। उन्होंने मेरे साथ काफी गलत किया है। मैं जब पुलिस कस्टडी में थी तब में इतनी दुखी हो गई थी के मुझे सुसाइड करने के विचार आ रहे थे। आज हमने पुलिस में कंप्लेंट फाइल कर दी है। हम पूरी कोशिश करेंगे के हमे न्याय मिले।

Exit mobile version