आज रखा जाएगा Saphala Ekadashi 2022 का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2022

Saphala Ekadashi 2022

Saphala Ekadashi 2022 : आज यानी 19 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के पाप व बुरे कर्मों का नाश होता हैं। आज के दिन भगवान नारायण की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। नारायण के आशीर्वाद से जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मृत्यु के बाद व्यक्ति को नरक की जगह स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आज (Saphala Ekadashi 2022) के दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से मनुष्य को नरक की तमाम यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती हैं।

सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त

सफला एकादशी का व्रत 19 दिसंबर 2022 को रखा जाएगा। आज के दिन पूजा का समय सुबह 7 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक है। इसके अलावा आज सुबह 09 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक भी एक और शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि एकादशी (Saphala Ekadashi 2022) का पारण कल सुबह 08:05 से लेकर सुबह 09:13 के बीच होगा।

सफला एकादशी के उपाय

आज (Saphala Ekadashi 2022) सुबह जल्दी स्नान करने के बाद पवित्र वस्त्र पहने। उसके बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें और फिर सफला एकादशी के व्रत का संकल्प लें। सफलता एकादशी के व्रत में दिन भर केवल फलाहार ही खाएं।

आज (Saphala Ekadashi 2022) शुभ मुहूर्त में पीले रंग की चौकी पर भगवान नारायण की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही कलश की भी विधि-विधान से स्थापना करें।

भगवान नारायण की मूर्ती को पंचामृत से स्नान कराएं और वस्त्र अर्पित करें। साथ ही हल्दी, चंदन, सुपारी, नैवेद्य, दीप-धूप और अक्षत् अर्पित करें। इसके अलावा दूर्वा, पान और तुलसी के पत्ते, चने की दाल और आदि चीजों का भोग लगाएं।

नारायण को भोग लगाते समय ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ या अन्य विष्णु मंत्र का उच्चारण करें। इस मंत्र के अलावा सफलता एकादशी के (Saphala Ekadashi 2022) व्रत की कथा, विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें। पूजा के समापन पर विष्णु जी की आरती जरूर करें।

व्रत के पारण वाले दिन ब्राह्मण को दान के साथ दक्षिणा दें। दान करने के बाद पारण के समय ही भोजन ग्रहण करके व्रत को पूरा करें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version