Sanjeev Kumar: कई हसीनाओं संग अफेयर होने के बाद भी क्यों कुंवारे रहे संजीव कुमार, जानें पूरी कहानी

Sanjeev Kumar

Sanjeev Kumar: हिंदी सिनेमा में अपने ठाकुर के किरदार के लिए मशहूर संजीव कुमार ने बॉलीवुड डेब्यू के बाद बहुत कम समय में ही खूब शौहरत और नाम कमाया, लेकिन महज 47 साल की उम्र में ही एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। हालांकि क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में बेशुमार दौलत और शौहरत कमाने वाले संजीव कुमार लव लाइफ में हमेशा से ही अनसक्सेसफुल रहे।

हर किरदार में ढल जाते थे संजीव कुमार

ऐसा भी नहीं है कि उनकी लाइफ में हसीनाओं की एंट्री नहीं हुई। संजीव कुमार का नाम वैसे तो कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा, लेकिन एक्टर निजी जिंदगी में अकेले ही रह गए। उन्होंने एकतरफा प्रेम भी किया और कई बार इजहार भी लेकिन लव लाइफ में हर बार उनकी किस्मत ने उन्हें धोखा ही दिया और नाकाम इश्क से मिले दर्द की वजह से उन्होंने कभी शादी भी नहीं की। संजीव कुमार का एक्टिंग करियर तारीफ के काबिल इसलिए रहा, क्योंकि उन्होंने 70-80 के दशक में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी में अपनी अगल पहचान बनाई। वह ऐसे एक्टर रहे जो हर तरह के किरदार को बेहद संजीदगी से निभाते थे।

लव लाइफ में Sanjeev Kumar हमेशा रहे नाकाम

हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में दमदार कामयाबी के बावजूद भी संजीव कुमार निजी जिंदगी में हमेशा अकेले रहे। ऐसा नहीं था कि उन्हें प्यार नहीं हुआ या प्यार नहीं मिला, क्योंकि एक्टिंग करियर के दौरान उनका नाम हेमामालिनी, नूतन, सुलक्षणा पंडित, शबाना आजमी, सायरा बानो, नीता मेहता जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा लेकिन प्यार परवान नहीं चढ़ सका, शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। तो आज हम संजीव कुमार की लव लाइफ के बारे में ही चर्चा करने वाले हैं।

कामयाब होते-होते अधूरा रह गया संजाव-हेमा का प्यार

संजीव कुमार की लाइफ की सबसे चर्चित लव स्टोरी रही उनकी और हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी की। जब हेमामालिनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया तो संजीव उस समय सुपरस्टार का दर्जा पा चुके थे। इस दौरान हेमा की अदाओं और खूबसूरती पर दिल हारकर संजीव कुमार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था, लेकिन संजीव की एक शर्त और उनकी सोच की वजह से बनी बनाई बात बिगड़ गई। दरअसल, हेमामालिनी खुले विचारों वाली थीं और बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल करना चाहती थी, जबकि संजीव कुमार अपने लिए एक विनम्र हाउस वाइफ चाहते थें, जो घर पर रहकर उनकी मां की सेवा कर सके और उनकी देखभाल कर सकें। संजीव की इस मानसिकता ने हेमा और उनके बीच दूरी बना दी।

सुलक्षणा पंड़ित से नहीं जुड़ सका रिश्ता

हिंदी सिनेमा की ही एक और खूबसूरत अदाकारा सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार के प्यार के चर्चे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, सुलक्षणा पंडित संजीव कुमार से बहुत ही ज्यादा प्यार करती थीं। उन्होंने साल 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनके अपोजिट संजीव कुमार थे। बस फिल्म में साथ काम करते करते सुलक्षणा उनपर दिल हार बैठी। हालांकि संजीव ने सुलक्षणा को एक दोस्त से ज्यादा कभी नहीं समझा। यहां तक कि हेमामालिनी से दूर होने के बाद भी वो सुलक्षणा को नहीं अपना सके, लेकिन सुलक्षणा ताउम्र उनके साथ रहना चाहती थी। यही कारण है कि संजीव की मौत के बाद सुलक्षणा कई दिनों तक डिप्रेशन में रही थी।

शबाना आजमी और सायरा बानों से भी रहा था अफेयर

संजीव कुमार एक समय पर शबाना आजमी के भी दीवाने थे। यहां तक कि उन्होंने खुद ही शबाना से अपने प्यार का इजहार किया था और शायद दोनों की बात बन भी जाती, लेकिन दोनों की शादी के बीच उनका धर्म आ गया। और इस बीच दोनों की शादी संजीव कुमार की मां की वजह से नहीं हो पाई, क्योंकि शबाना मुस्लिम थीं और संजीव की मां नहीं चाहती थी कि एक्टर दूसरे धर्म की लड़की से शादी करें। ये धर्म विविधता के चक्कर में ही संजीव और सायरा बानो की प्रेम कहानी भी अधूरी रह गई। एक समय पर इन दोनों के बीच भी प्यार के फूल खिले जरुर थे, लेकिन यहां भी मोहब्बत के आड़े धर्म और संजीव कुमार की मां आ गईं।

ये भी पढ़े: https://youtu.be/Hu-GhNjGpT8?si=7CDqKrqz-cZ3F96c

संजीव के प्यार में साध्वी बन गई थी नीता मेहता

संजीव की लव लाइफ में एक नाम ‘मैं तुलसी तेरे आगंन की’ एक्ट्रेस नीता मेहता का भी शामिल है। नीता और संजीव कुमार के अफेयर ने भी एक समय पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने ‘जानी दुश्मन’, ‘पत्थर से टक्कर’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था और इसी बीच दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। दोनों का प्यार तो शादी की बात तक भी पहुंचा, लेकिन एक बार फिर संजीव की मानसिकता ने इस प्यार के बीच दीवार खड़ी कर दी। दरअसल, संजीव कुमार नहीं चाहते थे कि नीता शादी के बाद भी फिल्मों में काम करें, नतीजा ये रहा कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि आखिरकार संजीव से अलग होने के कुछ समय बाद नीता फिल्मों से दूर हो गईं और अध्यात्म का रास्ता अपनाकर साध्वी बन गईं।

इस वजह से नूतन ने जड़ दिया था थप्पड़

गौरतलब है 1960-70 के दशक में नूतन का नाम हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में लिया जाता था। अब ऐसा सच में था या नहीं ये तो नहीं पता, लेकिन उस समय नूतन का नाम संजीव कुमार से जुड़ने लगा था। दोनों के अफेयर की चर्चा तो इस कदर भड़की थी कि संजीव कुमार को इस चक्कर में एक जोरदार थप्पड़ तक खाना पड़ा था। दरअसल, नूतन और संजीव के अफेयर की भनक नूतन को पति को लग गई और वह नाराज हो गए। ऐसे में फिल्म ‘देवी’ के शूटिंग के दौरान नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ दिया, क्योंकी उन्हें लगा कि संजीव ने ही झूठे रिश्ते की अफवाह फैलाई है।

Exit mobile version