आज रखा जाएगा Sakat Chauth का व्रत, जानिए चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय

Sakat Chauth 2023

Sakat Chauth 2023

Sakat Chauth 2023 : देशभर में आज यानी 10 जनवरी 2023 के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन गणेश जी और चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही संतान की सुरक्षा और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आज माताएं निर्जला व्रत रखती हैं।

मान्यता के अनुसार, आज के दिन व्रत रखने से जीवन की सभी संकट दूर होते हैं और बप्पा के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज के दिन (Sakat Chauth 2023) रात्रि में चंद्रमा का विधिपूर्वक पूजन और अर्घ्य देने के बाद ही सकट चौथ का व्रत पूरा होता है।

सकट चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth 2023

माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि का आरंभ आज (Sakat Chauth 2023) यानी 10 जनवरी 2023 की दोपहर 12:09 से हो रहा है, जिसका समापन कल यानी 11 जनवरी की दोपहर 02:31 पर होगा। हालांकि, गणेश जी की पूजा का शुभ समय आज सुबह 11:10 से लेकर दोपहर 12:29 के बीच का है। शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त 7:24 से शुरू होकर रात 09:05 तक का है।

प्रमुख शहरों में चंद्रोदय समय

Sakat Chauth 2023

सकट चौथ (Sakat Chauth 2023) का व्रत चंद्रदेव की पूजा और उनको अर्घ्य दिए बिना पूरी नहीं होती है। इसलिए आज चंद्रमा के दर्शन जरूर करें। दिल्ली में आज चंद्रोदय का समय 08:41 हैं। जबकि मुंबई में चंद्रोदय का समय 09:13, नोएडा में 08:41, लखनऊ में 08:28, गुड़गांव में 08:42 और वाराणसी में 08:22 का है। इसके अलावा जयपुर में आज 08:50, चंडीगढ़ में 08:39, पुणे में 09:09 और नागपुर में 08:44 के समय चंद्रोदय होगा।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version