Sajid Khan Affairs : दूल्हा बनते-बनते कुंवारे रह गए साजिद खान, जानिए किन-किन एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा नाम?

Sajid Khan Affairs
Sajid Khan Affairs : साजिद खान हिन्दी सिनेमा के फिल्म प्रोड्यूसर, कॉमेडियन, टेलीविजन प्रेजेंटर और अभिनेता हैं, जिनको इंडस्ट्री में लोगों का खूब प्यार मिला है। लेकिन वह अपने काम से ज्यादा विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में वह टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 से एक बार फिर लाइम लाइट में आए। इसके अलावा साजिद खान अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ उनका नाम जोड़ा गया है, लेकिन 52 साल के साजिद खान आज तक कुंवारे हैं। तो चलिए जानते है निर्देशक और एक्टर साजिद खान (Sajid Khan Affairs) का अब तक किन-किन एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है।

खबरों के मुताबिक, साजिद (Sajid Khan Affairs) टीवी की जानी मानीं एक्ट्रेस रक्षंदा खान के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों का रिलेशनशिप करीब 10 सालों तक चला था। लेकिन समय के साथ-साथ दोनों के बीच दूरियां आने लगी और दोनों अलग हो गए। हालांकि साजिद और रक्षंदा ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशल नहीं किया था।

अभिनेत्री गौहर खान के साथ साजिद खान का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों एक एक दूसरे को इतना प्यार करते थे कि दोनों शादी करने वाले थे। खबरें तो यहां तक भी आई थी कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी। लेकिन कुछ ही समय में दोनों की सगाई टूट भी गई। कहा जाता है कि साजिद के फ्लर्टी नेचर से गौहर को परेशानी थी, जिसके कारण उनकी लव स्टोरी पर फुलस्टॉप लग गया।

गौहर खान के अलावा श्रीलंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडिस के साथ भी साजिद खान का नाम जुड़ चुका हैं। फिल्म ‘हाउसफुल 2’ के दौरान दोनों के लिंकअप की खबरे सोशल मीडिया पर छा रही थी। इसके अलावा इंडस्ट्री में उनके अफेयर पर भी खूब चर्चाएं होती थीं। खबरे तो ये भी थी कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन वर्ष 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनकी लव स्टोरी का द एंड हो गया।

गौहर और जैकलिन के अलावा साउथ ब्यूटी तमन्ना भाटिया संग भी साजिद खान के रिश्ते की खबरों ने खूब लाइम लाइट बटौरी थी। कहा जा रहा था कि फिल्म ‘हिम्मतवाला’ की शूटिंग के दौरान वह रिलेशनशिप में थे। लेकिन इन खबरों पर विराम तब लगा। जब तमन्ना से साजिद के संग उनके रिश्ते पर सवाल किए। इस सवाल पर तमन्ना ने कहा- ये सभी खबरें गलत है। मैं साजिद को अपना भाई मानती हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह उन्हें राखी भी बांधती हैं।

इसके अलावा साजिद खान का नाम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और टीवी की ‘कोमोलिका’ यानी उर्वशी ढोलकिया के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन साजिद ने कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और अभी भी वह बैचलर लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ambani Family : अमीर होने के साथ-साथ काफी धार्मिक भी हैं अंबानी फैमिली, दान-पुण्य में रहते हैं हमेशा आगे

Exit mobile version