Russia Ukraine War: यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात, रूस ने 24 घंटों में दागी 84 मिसाइलें

russia-ukraine war update

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही देशों के बीच चल रही ये जंग अब फिर से नया रूप लेती हुई दिख रही है। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन के युद्ध को अब साल से ऊपर हो गया है लेकिन रूस रोजाना यूक्रेन पर मिसाइलों के हमले करने से बाज नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइलों से हमला किया है। गुरुवार को हुए इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन भी रूस का सामना डट कर रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा की साल भर से चल रहे इस युद्ध को लेकर ना तो रूस पीछे हटने को तैयार है ना ही यूक्रेन अपने घुटने टेकने को। लेकिन दोनों ही देश के नागरिकों को इस जंग में कई दर्दनाक घटनाओं से जूझना पड़ रहा है। आपको बता दें कि रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 84 मिसाइल दाग दी है। इस हमले ने अभी तक 11 लोगों की जान ले ली है वहीं कई लोग मिसाइलों के हमलों से घायल हो गए है।

खारकीव पर 15 से ज्यादा मिसाइली हमले – गवर्नर ओलेह

समाचार एजेंसी के मुताबिक कई सप्ताह की शांति के बाद रूस ने फिर से यूक्रेन में मिसाइलों की बरसात कर दी है। व्यापक मिसाइल हमलों के कारण पूरे यूक्रेन में हवाई हमले से संबंधित सायरन बजने शुरू हो गए है। वहीं पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने खारकीव पर 15 से अधिक हमलों की भी जानकारी दी है। उन्होंने अपना संदेश टेलीग्राम पर देते हुए कहा, ‘महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे एक बार फिर निशाने पर’। गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि खारकीव के कुछ रिहायशी इलाके हमलों की चपेट में आए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के दक्षिणी इलाके ओडेसा में भी रूसी हमले की खबर है। ओडेसा में भी ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।

11 की मौत कई घायल, सरकार ने नागरिकों को किया सचेत

रूस के हमलों को देखते हुए यूक्रेनी नागरिकों को सावधान कर दिया गया है। नागरिकों को शेल्टर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। रूस के द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के कारण कई ऊर्जा ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए है। बता दे कि रूस के हमले में अभी तक 11 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है जबकि कई लोग घायल हो गए है।

 

Exit mobile version