Bihar News: स्कूल में खतरनाक सांप मिलने से मचा हड़कंप, डंसते ही 10 सेकंड में हो जाती है मौत

bihar news: Russell vipor snake in school

Snake in School: बिहार के सारण जिले के गरखा प्रखंड के महमदा गांव में एक निजी स्कूल के अंदर जहरीला सांप मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, स्कूल में अजगर जैसा दिखने वाला एक मादा रसेल वाइपर को पाया गया। बताया जा रहा है कि इस सांप को कई दिनो से अपने बिल से निकलते हुए देखा गया था। इसकी सूचना स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सांप को पकड़ने के लिए तुरंत स्कूल पहुंचा।

वन विभाग ने जहरीले सांप को पकड़ा

वन विभाग की टीम ने मिट्टी खोदने के बाद सांप को निकाला। वहीं गर्भवती मादा रसेल वाइपर को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि यह दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक सांप है। जिसके काटने से तत्काल मृत्यु हो जाती है। इसके जहर में हीमोटॉक्सिन की उच्च मात्रा होती है। जो इसे एक खतरनाक सांप बनाता है।

दुनिया के तीसरे जहरीले सांपों में शामिल रसेल वाइपर

इस मामले को लेकर स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने कई दिनों से स्कूल के मैदान के आसपास सांप देखा था। अजगर को बाहर देखकर लोगों ने उसे सांप समझ लिया। सांप को देखकर सभी दहशत में आ गए। इलाके में इस प्रजाति के और भी सांप हो सकते हैं। सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को आनन-फानन में अलर्ट किया गया। वन विभाग के स्नेक कैचर मनीष कुमार ने रसेल वाइपर को पकड़ा। मनीष कुमार ने बताया कि यह सांप बेहद जहरीला होता है और इसके काटने से इंसान की तुरंत मौत हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि अजगर जैसा दिखने वाला यह सांप मादा वाइपर है। फिलहाल सांप को पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

वन विभाग के कर्मचारियों ने की अपील

वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों से अपील की है कि अजगर जैसा दिखने वाला सांप अगर आसपास के इलाके में देखा जाए तो तुरंत इसकी जानकारी दे। कर्मचारियों ने सांप के साथ छेड़छाड़ करने से सख्त मना किया है क्योंकि इससे इंसानी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। बता दे कि रसेल वाइपर की लंबाई चार फीट तक हो सकती है। इसके मुंह की लम्बाई व चौड़ाई मात्र 2 इंच होती है।

जाने रसेल वाइपर के बारे में

अन्य साँप प्रजातियों के विपरीत, यह तूफानी मौसम के बाद 35 से 40 बच्चे देता है। इसके जहर में हेमोटॉक्सिन होता है। इस वजह से किसी को डसने के 10 सेकंड बाद ही खून के थक्के बनने लगते हैं। रसेल सांप से ठिठुरते अंग तेजी से सड़ने लगते हैं। वास्तव में यदि कोई व्यक्ति इसके काटने से बच जाता है तो उसका दिव्यांग होना निश्चित है।

Exit mobile version