Oscar 2024: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 में हुआ ‘आरआरआर’ का जिक्र, इस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

Oscar 2024

Oscar 2024: साल के मोस्ट अवेटेड ऑस्कर अवॉर्ड 2024 की अनाउंसमेंट हो चुकी हैं। इस साल कई कैटेगिरी में अवॉर्ड दिए गए हैं। वहीं 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 11 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया। एकेडमी अवॉर्ड्स को ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है और ये फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रेस्टिजियस अवॉर्ड्स में से एक हैं।

वहीं इस अवॉर्ड शो में एसएस राजामौली की 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर का भी जिक्र किया गया। बता दें कि बीते साल ‘आरआरआर’ ने ऑस्कर के ओरिजलन गीत की कैटेगरी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।

ऑस्कर 2024 में हुए ‘आरआरआर’ का जिक्र

आपको बता दें कि ऑस्कर 2024 के दौरान सिनेमा में खतरनाक स्टंट दृश्यों के लिए कालाकारों और फिल्मों का खास जिक्र किया और वीडियो भी दिखाई गई, जिस में हॉलीवुड की कई फिल्मों के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और राम चरण की ‘आरआरआर’ का भी जिक्र किया गया। आरआरआर की ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ भी प्ले किया गया। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा ऑस्कर 2024 में हमारे लिए एक छोटा सा सरप्राइज। हमें इस बात की खुशी है कि ऑस्कर अवार्ड में दुनिया के सबसे महान स्टंट दृश्यों के लिए ‘आरआरआर’ के एक्शन दृश्यों को भी शामिल किया गया। मालूम हो कि 2022 की पीरियड एक्शन फिल्म ‘आरआरआर’ को दुनियाभर में दर्शकों ने पसंद किया।

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

गौरतलब है कि इस साल क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किये। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑस्कर में 7 अलग-अलग कैटेगिरी में अवॉर्ड हासिल किए हैं। इसी के साथ ‘ओपेनहाइमर’ इस साल सबसे ज्यादा ऑस्कर हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं इसके बाद ‘पुअर थिंग्स’ ने 4 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Exit mobile version