RRR: ‘आरआरआर’ ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 में रचा इतिहास, ‘नाटु-नाटु’ ने जीता ये अवार्ड

RRR

RRR

RRR: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) बीते साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तभी से फिल्म का जादू बरकरार है। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं देशभर में धूम मचाने के बाद विदेशों में भी ‘आरआरआर’ का जादू बरकरार है। साउथ के फेमस एक्टर रामचरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की इस फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। वहीं अब गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में भी आरआरआर ने अपना डंका बजाते हुए देश को एक बार फिर गर्व महसूस करवाया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

The winner for Best Song – Motion Picture is @mmkeeravaani for their song "Naatu Naatu" featured in @rrrmovie! Congratulations! 🎥✨🎵 #GoldenGlobes pic.twitter.com/ePaXzJ1AoL

— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 11, 2023

‘आरआरआर’ ने रचा इतिहास

हाल ही में ‘आरआरआर’ को ऑस्कर (Oscar) में एंट्री मिली थी, इस खबर के बाद बीते दिनों ऑस्कर मेंबर्स के सामने राजामौली (SS Rajamouli) और जूनियर एनटीआर की मौजूदगी में इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। फिल्म को देखने के बाद सभी मौजूद मेंबर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की और एक्टर्स की भी खूब सराहना की। वहीं अब ‘आरआरआर’ ने दुनिया के सबसे फेमस अवार्ड शो गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 (Golden Globe Awards 2023) में भी बाजी मार ली है। जानकारी के लिए बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 के सेरेमनी में फिल्म के गाने ‘नाटु-नाटु’ (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवार्ड (Best Original Song Award) से सम्मानित किया गया है।

Congratulations Sirji on your well-deserved #GoldenGlobes award!

I've danced to many songs throughout my career but #NaatuNaatu will forever stay close to my heart… @mmkeeravaani pic.twitter.com/A3Z0iowq8L

— Jr NTR (@tarak9999) January 11, 2023

नाटु-नाटु ने मारी बाजी

इस अवार्ड सेरेमनी में एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ खास तौर पर दो कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई थी। इससे पहले भी ‘नाटु-नाटु’ गाने को अवार्ड मिल चुका है। फिल्म का ये गाना देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सभी को अपने ताल पर थिरकने पर मजबूर कर दे रहा है। इसी के साथ अगर गाने की बात करें तो इसके तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरव के साथ राहुल सिप्लिगुंज ने लिखा है। गाने के लिए अवार्ड अनाउंसमेंट के बात इस अवार्ड को लेने एमएम कीरावानी ही स्टेज पर पहुंचे थे।

And the GOLDEN GLOBE AWARD FOR BEST ORIGINAL SONG Goes to #NaatuNaatu #GoldenGlobes  #GoldenGlobes2023  #RRRMovie

pic.twitter.com/CGnzbRfEPk

— RRR Movie (@RRRMovie) January 11, 2023

‘आरआरआर’ ने फैंस संग बांटी खुशी

फिल्म द्वारा विदेश में अवार्ड जीतने के मौके पर ‘आरआरआर’ की पीआर टीम ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 के दौरान अवार्ड अनाउंसमेंट के घोषणा की एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जाता है, नाटु नाटु को। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

रामचरण ने जताई खुशी

‘आरआरआर’ के लीड एक्टर रामचरण भी इस सेरेमनी के दौरान वहां मौजूद थे और उन्होंने अवार्ड जीतने के मौके पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर कीरावानी की अवार्ड के साथ एक साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और हम जीत गए, गोल्डन ग्लोब’। इसी के साथ उन्होंने राजामौली और जूनियर एनटीआर संग एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें कीरावानी भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी इस मौके पर अपनी खुशी दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोल्डन ग्लोब अवार्ड के अनाउंसमेंट का वीडियो शेयर करते हुए कई सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

‘आरआरआर’ की कहानी

एस एस राजामौली की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज हुई थी, जिसके बाद देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आरआरआर का खुमार जमकर अपना जादू बिखेर रहा है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड में जाकर अवार्ड जीतकर इस फिल्म ने दुनियाभर में हमारे देश का नाम रोशन किया है। भारतीय फिल्म का विदेश में जाकर इतिहास रचना किसी एक के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ‘आरआरआर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (RRR Worldwide Collection) की बात करें तो ये फिल्म दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा बता दें कि आरआरआर ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है। सिर्फ यही नहीं, ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नाम भी इस रेस में शामिल है।

सितारों से भरपूर है फिल्म

‘आरआरआर’ को सुपरहिट बनाने के पीछे पूरी टीम के साथ फिल्म के एक्टर्स का भी पूरा हाथ है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में साउथ के फेमस एक्टर्स रामचरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिली थी। वहीं इस फिल्म से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार कदम रखा था। वहीं अब गोल्डन ग्लोब अवार्ड में अपना जादू बिखेरने के बाद राजामौली का अगला टारगेट अब ऑस्कर में अपनी फिल्म का परचम लहराना है। यहां तक की फिल्म को ऑस्कर अवार्ड्स के लिए हरी झंडी भी मिल चुकी है।

Exit mobile version