रोनाल्डो ने बचाई अपनी टीम की लाज, मेसी रहे थे नाकाम

Fifa World Cup

Fifa World Cup

पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया है। फुटबॉल के इस महाकुंभ में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया है। एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों से सजी पुर्तगाल की टीम ने रोमांचक अंदाज में मैच को अपने नाम किया है। मैच के पहले हाफ में कोई गोल देखने को नहीं मिला लेकिन दूसरे हाफ में दनादन 5 गोल आए। इस पुरे मैच में घाना के प्लेयर्स ने अच्छी फाइट दी और आखिरी पलों तक पुर्तगाल के सामने डटें रहे।

 

रोनाल्डो का गोल और बनाये रिकॉर्ड 

पहले हाफ में पुर्तगाल की टीम घाना पर हावी रही वहीं दूसरे हाफ के 20 मिनट तक यही कहानी चलती रही। उसके बाद घाना के डिफेंडर ने पेनल्टी बॉक्स के अंदर फाउल किया और मौका का फायदा उठाकर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर दिया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप के 5 एडीसन में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में घाना के खिलाफ गोल किए हैं।

 

रोनाल्डो के गोल को महज 8 ही मिनट बीते थे कि घाना के कप्तान आंद्रे एई ने 73वें मिनट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच और रोमांचक तथा जोश से भर गया। इसी बीच कुछ ही मिनटों के बाद पुर्तगाल के स्ट्राइकर जो फिलिक्स ने लाजवाब गोल किया और अपनी टीम को फिर से आगे कर दिया। ठीक 2 मिनट बाद पुर्तगाल के सब्स्टिट्यूट प्लेयर राफेल लियो ने भी गोल कर लीड 3-1 कर दी।

 

🇵🇹 Portugal picks up three points against Ghana after a hectic second half@adidasfootball | #FIFAWorldCup

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 24, 2022

 

आखिरी पलों का रोमांच

पुर्तगाल की टीम अभी भी बढ़त हासिल की हुई थी जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि अब पुर्तगाल की जीत निश्चित है। इसके ठीक कुछ समय बाद ही मैच में फिर रोमांच आ गया। घाना की ओर से ओस्मान बुकारी ने गोल दाग कर मैच में बने रहने की हिम्मत दी। इसके बाद इंजरी टाइम के लिए 9 मिनट में घाना ने जोरदार कोशिशें की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। ये अंत के 25 मिनट में खेल में, रोमांच अलग लेवल का था जिसमे दर्शकों को खूब मजा आया।

 

 

Exit mobile version