Rohit Sharma : CSK के लिए खेल सकते हैं रोहित शर्मा, अंबाती की बड़ी भविष्यवाणी

Rohit Sharma

Rohit Sharma | IPL 2024 : आईपीएल का आगाज काफी नजदीक है। 22 मार्च से इस लीग की शुरुआत हो रही है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी युवा कप्तान हार्दिक पांड्या करते नजर आने वाले हैं। हालांकि, फैंस अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि इस सीजन रोहित शर्मा के हाथों कप्तानी नही होगी। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने इस बात का एलान किया था कि उसके कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद काफी लोगों को हैरानी हुई थी क्योंकि वह 2013 में रिकी पोंटिंग के हटने के बाद से ही टीम के कप्तान बने हुए थे।

रायुडू ने की बड़ी भविष्यवाणी

इसी बीच, भारत के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। रायुडू ने कहा है कि वह भविष्य में रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते देखना पसंद करेंगे। रायुडू ने आगे कहा कि वह 36 वर्षीय रोहित अभी अगले 5-6 साल तक आईपीएल में खेल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छा होगा यदि वह सीएसके के लिए खेलें और वहां भी जीते। अगर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेते हैं, तो ऐसे में रोहित सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं।

सीएसके के लिए खेल सकते हैं रोहित

गौरतलब है कि IPL 2025 से पहले मेगा-ऑक्शन होना है और उससे पहले रोहित मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी और टीम के लिए खेल सकते हैं। रोहित ने कप्तानी संभालते ही मुंबई इंडियंस को उसकी पहली खिताबी जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया।

ये भी पढ़ें : IPL 2024 Schedule : आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, यहां देखें IPL 2024 का पूरा शेड्यूल

Exit mobile version