जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं ऋतुराज गायकवाड़, जानें कौन है होने वाली वाइफ उत्कर्षा पवार?

Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad

चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज 3-4 जून के बीच अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्षा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। ऋतुराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था। लेकिन, ऋतुराज ने बीसीसीआई को ये जानकारी दी है कि वो 3-4 जून को शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से 5 जून तक ही टीम से जुड़ सकते हैं।

रिलेशनशिप की भनक किसी को नहीं

इस खबर के सामने आने के बाद सबके मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर ये पावर हिटर किससे शादी करने जा रहे है।? कौन ऋतुराज की हमसफर बनने जा रही है। आपको बता दें कि ऋतुराज जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं उनका नाम उत्कर्षा है। माना जा रहा है कि उत्कर्षा और रुतुराज गायकवाड़ एक दूसरे को लंबे वक़्त से जानते हैं और उत्कर्षा गायकवाड़ की प्रेमिका हैं। हालांकि इसके बाद भी दोनों के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। पिछले साल उत्कर्षा एक जिम सेशन के दौरान ऋतुराज के साथ नजर आईं थीं। इसके बावजूद उत्कर्षा ऋतुराज के फैंस के लिए मिस्ट्री ही हैं। क्योंकि उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीरें नजर नहीं आ रहीं। ना ही ऋतुराज ने कभी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उत्कर्षा की कोई तस्वीर शेयर की है। दोनों कई साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी।

पहले भी जुड़ चुका है इन एक्ट्रेस के साथ नाम

इससे पहले भी रुतुराज गायकवाड़ का नाम कुछ एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। साल 2021 में गायकवाड़ इन्ही मुद्दों के कारण चर्चा मे रहे थे। उस समय उनका नाम मराठा एक्ट्रेस सयाली संजीव के साथ जुड़ा था। दरअसल, गायकवाड़ ने इंस्टाग्राम के ज़रिए एक्ट्रेस की तस्वीर पर एक हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया गया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने चार हार्ट इमोजी के साथ रिप्लाई किया था। ऐसे मे चर्चा तो होना ही था। इस घटना के बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा कुछ सामने नही आया। बाद मे मामला धीरे-धीरे शांत पड़ गया।

Exit mobile version