ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, शोध में हुआ खुलासा

Breast Cancer

Breast Cancer

Breast Cancer : कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसकी दवा अभी तक खोजी नहीं गई हैं। इस बीमारी से हर वर्ष लाखों लोग अपनी जान गवा देते हैं। कैंसर का ही एक टाइप है ब्रेस्ट कैंसर। ब्रैस्ट कैंसर का खतरा लगातार देश में बढ़ता जा रहा हैं। हालांकि अब इसका इलाज संभव है।

 

हाल ही की एक शोध में पाया गया कि इससे ठीक हो चुके मरीज में दोबारा ये उभर सकता हैं। Breast Cancer महिलाओं के साथ-साथ पुरुष में भी होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में वर्ष 2020 में इस बीमारी से लगभग 23 लाख महिलाएं इसका शिकार हुई थी।

कब होता है ब्रैस्ट कैंसर होने का खतरा

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, केवल अमेरिका में ही हर वर्ष लगभग ढाई लाख से अधिक महिलाएं Breast Cancer का शिकार होती हैं और लगभग ढाई हजार पुरुष इसके चपेट में आते हैं। ब्रेस्ट कैंसर बहुत जल्दी लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

 

हालांकि, इसके भी कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। कई बार तो ये बहुत जल्दी पकड़ में आ जाता है तो कई बार इसे पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है। डाइग्नोज करने के बाद भी कई बार इसका पता नहीं चल पाता और इसका इलाज करना असंभव हो जाता है। इसलिए इसका दोबारा होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं। गौरतलब है कि Breast Cancer की बीमारी जितने ज्यादा स्टेज पर होगी, उतना ही इसका खतरा दोबारा होने का अधिक होगा।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version