Redmi Fire TV इस दिन होगा भारत में पेश, स्मार्ट टीवी में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

Redmi Fire T

Redmi जल्द ही एक नया स्मार्ट टीवी जारी करने की योजना बना रहा है। इसे फायर टीवी कहा जाता है, और फायर स्टिक पहले से ही इनबिल्ट है। दरअसल, Redmi India ने घोषणा की है कि वह Redmi Fire TV नामक एक नया स्मार्ट टीवी जारी कर रहा है। यह 14 मार्च को भारत में Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका टीजर जारी कर दिया है। यह टीवी Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। रेडमी फायर टीवी के साथ इनबिल्ट फायर स्टिक मिलेगा जिसके जरिए यूजर्स को नेटफिल्क्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी + हॉटस्टार, यूट्यूब का एक्सेस मिलेगा।

Experience the excitement of curtain raiser performances from the comfort of your home.

Stay Tuned!#FireUp pic.twitter.com/mcQv20qN09

— Xiaomi TV India (@XiaomiTVIndia) March 2, 2023

लिस्टिंग के जरिए स्पेसिफिकेशंस आए सामने

इस स्मार्ट TV की Amazon पर लिस्टिंग पहले ही की जा चुकी है जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। लिस्टिंग के मुताबिक यह Fire OS 7 ऑपरेटेड टीवी होगा। टीवी में बेजल लेस डिजाइन होगा जिससे यह बेहद शानदार लुक के साथ आएगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट होगा। साथ ही डुअल बैंड वाइफाई, मीराकास्ट और एयरप्ले का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Reinvent your smart tv experience with the all-new #RedmiSmartFireTV.

Watching your favorite entertainment shows will now be fiery than ever!

Launch on 14.03.2023, 12PM
Know more: https://t.co/qNUCPqnIv5#FireUp pic.twitter.com/iz5g7O2lNl

— Xiaomi TV India (@XiaomiTVIndia) March 3, 2023

फायर टीवी जैसी सभी सुविधाएं इसमें उपलब्ध

यह टीवी कंपनी की ओर से पहला होगा और यह Amazon के Fire OS के साथ आएगा। इसका मतलब है कि इसमें 4K रेजोल्यूशन और एचडीआर10 सपोर्ट सहित फायर टीवी जैसी सभी सुविधाएं होंगी। इसमें एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी होगी।

इससे पहले Android TV OS के साथ लॉन्च किए जा रहे थे। इसके लिए कंपनी ने अमेजन के साथ मिलकर साझेदारी की है। Xiaomi F2 सीरीज को भारत में Redmi ब्रैंडिंग के तहत लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। मालूम हो कि कंपनी ने Xiaomi F2 सीरीज को हाल ही में ग्लोबल मार्किट में उतारा था।

 

Exit mobile version