Redmi 12C: भारत में रेडमी के इस धांसू फोन की लॉन्चिंग कंफर्म, 10 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

Redmi 12C launch date

Redmi 12C: रेडमी इंडिया ने अपने नए फोन Redmi 12C के लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि कंपनी अगले हफ्ते भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन Redmi 12C लॉन्च करने वाली है। 30 मार्च को रेडमी 12सी इंडिया में लॉन्च किया जाएग। यह मोबाइल फोन कम कीमत वाला विकल्प है जो 50 मेगापिक्सल कैमरा और मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर जैसे स्पेसिफिकेशंस को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Redmi 12C

Redmi 12C- कीमत और कलर ऑप्शन

रेडमी ने हाल ही में Note 12 सीरीज के तहत Redmi Note 12 5G, Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G और Redmi Note 12 4G को लॉन्च किया है। अब इसी सीरीज के तहत रेडमी 12c को लॉन्च किया जाएगा। Redmi 12C को शैडो ब्लै, सी ब्लू, मिंट ग्रीन और लावेंडर कलर में चीन में पेश किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि Redmi 12C, 8 हजार के बजट में भारत में एंट्री ले सकता है।

It's time to upgrade to a BIGGG smartphone this #XiaomiFanFestival!

Introducing #Redmi12C that's #BigOnSpeedBigOnStyle.

Here's your chance to win a big #Giveaway too!
– Head to the link below
– Follow the easy steps
– Share your screenshot below
➡️ https://t.co/FLaBCV6BnH pic.twitter.com/ao1UsKTuML

— Redmi India (@RedmiIndia) March 24, 2023

Redmi 12C- फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी का यह फोन 20.6:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1650 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.71 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन 500निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो पर काम करती है। फोन में फ्रंट कैमरे के लिए सबसे ऊपर एक छोटा वाटरड्रॉप नॉच है। फोन एक स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल भी दिया गया है।

रेडमी 12सी एंडरॉयड एंड्रॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी52 एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + eMMC 5.1 ROM पर काम करता है।

Redmi 12C

Redmi 12C- अन्य फीचर्स

फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी। Redmi 12C के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक होगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

 

Exit mobile version