Hanuman Janmotsav 2023 : हनुमान जयंती के दिन करें इन चौपाइयों का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

Hanuman Janmotsav 2023

Hanuman Jayanti 2023 : हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिम तिथि को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता हैं। इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार हनुमान जयंती का पर्व 6 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से देवता की पूजा करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर व्रत, पूजा-पाठ और दान का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष चौपाइयों का पाठ करना भी शुभ होता हैं। इससे बजरंगबली बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। तो आइए जानते हैं हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) के दिन किन-किन चौपाइयों का पाठ करें-

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023 Wishes : इस हनुमान जयंती इन संदेशों के जरिए दें अपनों को बधाई, लिखें- जिन पर है श्रीराम….

इन चौपाइयों का करें पाठ

चौपाई- नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बलबीरा।।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) के दिन इस चौपाई का 108 बार उच्चारण करने से व्यक्ति को अपने हर दर्द, पीड़ा, दोष, भय और रोग से छुटकारा मिलता है।

चौपाई- विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करिबे को आतुर।।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हनुमान जयंती के दिन इस चौपाई का पाठ करने से मनुष्य को विधा और अपार धन का वरदाम मिलता हैं। साथ ही उसको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इस दिन जो लोग प्रभु राम का सच्चे दिल से स्मरण करते हैं, उनको जीवन में सफलता जरूर मिलती है।

चौपाई- और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै।।

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) के दिन इस चौपाई का पाठ करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होती है। साथ ही बजरंगबली अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए अपनाएं ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version