Bajrang Baan Benefits : बजरंग बाण पढ़ने से दूर होंगी सभी समस्याएं, अधर्म पर होगी धर्म की जीत

Bajrang Baan Benefits

Bajrang Baan Benefits : हिन्दू धर्म में पवनपुत्र वीर हनुमान जी को बहुत ज्यादा माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलवार या फिर शनिवार को हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुःख, दर्द दूर हो जाते हैं। मंगलवार के दिन ही बजरंगबली का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन विशेष तौर पर भगवान की पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को पूजा करने के बाद बजरंग बाण का पाठ भी जरूर करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में बजरंग बाण के बारें में विस्तार से बताएंगे। साथ ही बाण (Bajrang Baan Benefits) के फायदों के बारें में भी बताएंगे।

बजरंग बाण का पाठ करने के फायदे

धार्मिक मान्यता के अनुसार बजरंग बाण (Bajrang Baan Benefits) में व्यक्ति की हर समस्या के समाधान के बारें में बताया गया है। दोहे के पहले भाग में ही बताया गया है कि जो लोग विनय पूर्वक व प्रेम पूर्व​क बजरंग बली की उपासना करते है उनके सभी कार्यों को भगवान सफल कर देते हैं। इसके अलावा ये ही भाव बाण के अंतिम दोहे में भी है। इसमें कहा गया है कि जो लोग प्रेम पूर्वक हनुमान जी का नाम जपते है। उनके हर कार्य सफलता पूर्वक सिद्ध होते हैं।

मान्यता के अनुसार धूप जलाने के बाद बजरंग बाण (Bajrang Baan Benefits) का पाठ करने से व्यक्ति को कोई भी रोग नहीं होता है। साथ ही व्यक्ति सभी नकारात्मक प्रभावों से दूर रहता है। पाठ करने वाले मनुष्य पर नकारात्मक शक्तियों का असर भी नहीं होता है। इसके अलावा जो लोग मन से बजरंग बाण का उच्चारण करते हैं। उनके प्राणों की रक्षा खुद बजरंग बली करते है। उन लोगों के हर संकट दूर हो जाते हैं।

बजरंग बाण

दोहा

निश्चय प्रेम प्रतीति ते …………….

…………………………………….

…………………………………….

…………….. सिद्ध करैं हनुमान।।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version