मुंबई: फर्जी पुलिस वाला बनकर किशोरी का रेप, आरोपियों से पूछताछ जारी

mumbai: minor rape by fruad cops

mumbai: minor rape by fruad cops

महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 फर्जी पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस वाला बताकर 17 साल की एक लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दरिंदों ने लड़की का एक वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। हालांकि मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

पुलिसवाला बनकर किया रेप

ये घटना महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आई है। यहां शुक्रवार को एक 17 साल की लड़की का दो हैवानों ने रेप कर दिया। आरोपियों ने लड़की को पुलिस वाला बताकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग का एक वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिए आरोपियों ने नाबालिग को डराने धमकाने की भी कोशिश की है। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घर आकर अपने माता-पिता से आपबीती कही जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 टीमें बनाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

 

एक चाय की दुकान का मालिक तो दूसरा मजदूर

 

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक आदतन अपराधी है जिसकी उम्र 32 साल है और यह एक चाय की दुकान का मालिक भी है। तो वहीं दूसरा अपराधी 25 वर्षीय मजदूर है, जो एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में घर में जबरन घुसने और चोरी करने के कम से कम दो अपराध दर्ज हैं। दरअसल, पीड़िता अपने प्रेमी के साथ टहलने गई थी, जब उन्हें पुलिसकर्मियों के रूप में दोनों ने रोका। इसके बाद लड़की को ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार के अपराध को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने इस हरकत का वीडियो भी बनाया। साथ ही लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम करने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर डोंबीवली घटना ठाणे के विष्णु नगर इलाके की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (डी), पोस्को एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Exit mobile version