MP: होली खेलने के बाद दुष्कर्म आरोपी ने लगा ली फांसी, इस बात का सता रहा था डर… जानें पूरा मामला

rape accused hang himself

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दुष्कर्म के आरोपी ने होली खेलने के तुरंत बाद खुद को फांसी से लटका लिया। यह मामला पूरे शिवपुरी में चर्चा का विषय बन चुका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से झूलता हुआ शव कब्जे में कर लिया है। परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि मृतक दुष्कर्म का आरोपी था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था। पुलिस के मुताबिक जेल जाने और सजा सुनाए जाने का डर मृतक को अंदर ही अंदर खा रहा था इस कारण उसने खुद को फंदे से लटका लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

21 साल के दुष्कर्म आरोपी ने ली खुद की जान

ये हैरान कर देने वाला मामला शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी के क्षेत्र के लोहपीटा मोहल्ले का है। यहां एक 21 वर्षीय युवक जो दुष्कर्म का आरोपी रह चुका है उसने खुद को मौत के गले लगा लिया। दरअसल, युवक ने होली खेलने के बाद खुद को कमरे में बंद करके फांसी के फंदे से लटका लिया। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 14 माह से जेल में दुष्कर्म करने की सजा काट रहा था। वह 4 माह पहले ही जमानत से बाहर आया था। होली के दिन वह पूरे हर्षोल्लास से त्योहार मनाते हुए दिखा, लेकिन इसी बीच उसे फिर से जेल पहुंचने का डर सताने लगा और उसने ये कदम उठा लिया। बता दें कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को युवक ने सुसाइड कर लिया।

पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर अच्छे से जांच पड़ताल कर रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version