Mahendra Singh Dhoni : रणवीर सिंह ने धोनी के साथ शेयर किया अपना फैन मोमेंट, एक्टर ने किया माही को किस

MSD

Mahendra Singh Dhoni: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। रणवीर अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस संग साझा करते नजर आते हैं। वहीं बीते दिन आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है। हालांकि इस बार टीम में पूर्व कप्तान यानि महेंद्र सिंह धोनी नजर नहीं आएंगे। लेकिन इस वक्त उनकी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे रणवीर सिंह ने शेयर किया है।

रणवीर सिंह  ने लुटाया महेंद्र सिंह धोनी पर प्यार

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भले ही महेंद्र सिंह धोनी फैंस को ना दिखाई दें। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है।इस फोटो में रणवीर धोनी के साथ अपना फैन मोमेंट अपने फैंस को दिखाया। दरअसल रणवीर सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है। अक्सर वो इसका सबूत देते हुए भी नजर आ चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक में एक्टर धोनी को गले लगाए हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो माही को किस कर रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- ”मेरा माही..मेरा हीरो..” तस्वीरों में धोनी और रणवीर के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

वहीं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनको करण जौहर के डयरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलीया भट्ट लीड रोल में नजर आई थी। वहीं फैंस को भी दोनों की बेहद पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार किया था। वहीं अब  रणवीर सिंह बहुत जल्द फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आने वाले हैं। जिसका ऐलान कुछ वक्त पहले ही किया गया था।

Exit mobile version