Ranveer Singh: मोरक्को पहुंचे रणवीर सिंह, अपने रंगीले अंदाज से फिर लूटा फैंस का दिल

RANVEER SINGH

RANVEER SINGH

Ranveer Singh In Morocco: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शुमार है। अपने अतरंगी अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाले रणवीर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनसे मिलने के लिए उमड़ी फैंस के हुजूम को देखा जा सकता है।

 

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एक्टर मोरक्को गए जिस दौरान का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में कार से उतर रहे हैं और उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इस दौरान वो कार से उतरकर फैंस के पास जाते है और उनसे मुलाकात भी करते हैं। एक्टर के इस सादगी भरे अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है और वीडियो के कमेंट सेक्शन में लगातार उनकी तारीफ किए जा रहे हैं।

 

https://www.instagram.com/reel/ClEH76gKXCG/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत को किया रिप्रजेंट

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह ने मोरक्को में आयोजित माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट किया है। यह वीडियो उसी दौरान की है। इस फिल्म फेस्टिवल में उन्हें Etoile d’Or अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

https://www.instagram.com/p/Ck5kjy7o7gY/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

इस फिल्म में आएंगे नजर

बात करें अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky And Rani Ki Prem Kahani) में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग स्कीन साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) में भी दिखाई देंगे।

Exit mobile version