Ranbir-Alia Video: फुटबॉल स्टेडियम पहुंचे रणबीर-आलिया, अपनी फेवरेट टीम के किया चीयर अप

Ranbir &Alia

Ranbir &Alia

Ranbir-Alia Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर ही लाइमलाइट में छाए रहते हैं। दोनों को आए दिन एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों अपनी फेवरेट टीम मुंबई को सपोर्ट करने आइएसएल के फुटबॉल ग्राउंड में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी फेवरेट टीम को चीयर अप किया और उनकी जीत का जश्न भी मनाया। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें रणबीर-आलिया हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे रणबीर-आलिया

रणबीर कपूर को पहले से ही फुटबॉल में काफी दिलचस्पी है। एक्टर ने आईएसएल की शुरुआत के दौरान रणबीर ने मुंबई की फुटबॉल टीम को खरीदा था। अब एक बार फिर रविवार को रणबीर अपनी टीम मुंबई को चीयर करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी वाइफ आलिया भट्ट भी उनके साथ थी। दोनों ने दर्शकों का अभिवादन किया और पूरा मैच भी एन्जॉय किया।

Ranbir and Alia at Mumbai City FC match. pic.twitter.com/sOPa7i0d5y

— . (@Midz13) January 8, 2023

मुंबई ने जीता मैच

कपल का मैच में शामिल होना मुंबई के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। मुंबई सिटी ने रविवार को हुए मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई ने चार गोल दागे जबकि डिफेन्स ने इतना शानदार खेल दिखाया कि केरल को एक गोल नहीं करने दिया। मैच जीतने के बाद वह खिलाड़ियों के बीच ग्राउंड पहुंचे और रणबीर कपूर ने आलिया को सभी खिलाड़ियों से मिलवाया। फुटबॉल ग्राउंड पहुंचकर अपनी टीम को सपोर्ट करने पर मुंबई एफसी की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने इस बात की जानकारी देते हुए कपल का वीडियो भी शेयर किया है।

कपल का वर्क फ्रंट

बात करें अगर कपल के वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर अगली बार अपनी फिल्म एनिमल (Animal) में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगे। वहीं आलिया अगली बार बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह संग उनकी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगी।

Exit mobile version