Ramsetu : रामसेतु ढूंढ रहे हैं अक्षय

Untitled design 16

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ” रामसेतु ” का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। रिलीज होत ही रामसेतु का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। लोगों को अक्षय की फिल्म रामसेतु का ट्रेलर पसंद आया है। रामसेतु का ट्रेलर 2 मिनट 9 सेकेण्ड का है। ट्रेलर में अक्षय कुमार का लुक भी काफी दमदार है। टीजर के बाद ट्रेलर में भी उनके लुक को काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी। अक्षय की ये मच अवेटेड मूवी है। इस फिल्क का पहला पोस्टर जब सामने आया था तब से ही इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस फिल्म में अक्षय् एक नास्तिक पुरातत्वविद् आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं। रामसेतु की कहानी आर्यन कुलश्रेष्ठ के ईर्द – गिर्द ही घूमती हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आर्यन कुलश्रेष्ठ यानि अक्षय कुमार को रामसेतु के वास्तविक अस्तित्व को ढूंढने का काम सौंपा जाता है जिसके लिए वो विज्ञान की मदद लेता है। अक्षय की फिल्म इस फिल्म को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाने के बाद अक्षय के फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। ट्रेलर में रामसेतु से जुड़े कई रहस्यों को भी देखा जा सकता है। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में संगीत अजय – अतुल ने दिया है। ये फिल्म इसी महीने 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों को रिलीज होने जा रही है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी अक्षय की इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। बता दे कि इस फिल्म का लोगों को काफी दिनों से इंताजर है और अब जल्द ही लोगों का इंताज खत्म हो जाने रहा है।

Exit mobile version