जेल से बाहर आते ही राम रहीम ने अनुयायियों के नाम जारी किया संदेश, वीडियो वायरल

Ram rahim

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को फिर एक बार पैरोल मिल गई है। साध्वी से बलात्कार के जुर्म में हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेले में सजा काट रहे राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। शनिवार सुबह जेल से निकलने के बाद राम रहीम यूपी स्थित बागपत आश्रम चला गया। इसी बीच राम रहीम ने अपने समर्थकों और अनुयायियों के नाम एक वीडियो संदेश बागपत आश्रम से जारी किया है। खास बात ये है कि राम रहीम के इस वीडियो संदेश को हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

बात मानने को कह रहा राम रहीम

बात अगर राम रहीम के इस वीडियो संदेश की की करें तो इस वीडियो संदेश में राम रहीम अपने समर्थकों से जिम्मेदारों की बात मानने और अपनी मनमर्जी न करने की बात कह रहा है। राम रहीम कहता है कि, हमें अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। परम पिता परमात्मा आपको बहुत खुशियां दें। हमें पता है कि आपने हमारी बात माननी है। थोड़ी देर पहले ही पहुंचे हैं. वो समुद्र आपको याद ही होंगे.  राम रहीम के इस वीडियो संदेश के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसको लेकर प्रतिक्रिया भी दी हैं।

20 साल की जेल की सजा

बता दे कि हरियाणा के सिरसा स्थिक अपने आश्रम में दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 20 साल की सजा हुई है। इससे पहले भी राम रहीम को पैरोल मिल चुकी है। शनिवार सुबह 6 बजे वो रोहतक स्थित सुनारिया जेले से 40 दिनों के पेरोल पर बाहर आया है। 2017 में इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से ही राम रहीम जेल की हवा खा रहा है। 2017 में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा राम रहीम को दोषी ठहराया गया था।

Exit mobile version