राजस्थान: दलित महिला के साथ मुस्लिम दरिंदे ने किया दुष्कर्म, फिर जिंदा जलाकर कर दी हत्या

rajasthan crime: muslim man rape married man

बाड़मेर जिले की घटना से पूरे राजस्थान में आक्रोश है। दरअसल, यहां एक शख्स ने दलित विवाहिता से पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। इस प्रकरण से प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है। बीजेपी ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि इस जघन्य रेप और मर्डर केस में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

रेप के बाद पीड़िता पर लगाई आग

घटना 6 अप्रैल को बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के भागुडी गांव के ढाणी की है। मृतक के परिजनों के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी। परिवार के सभी लोग काम पर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता पर थिनर छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी को डर था कि कहीं महिला किसी को कुछ न बता दे। आग लगने से महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को परिजन इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र लाए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: अवैध निर्माण की MCD में की शिकायत, तो गुस्सा होकर महिला ने करा दी हत्या… जानें पूरा मामला

मामले ने लिया राजनीतिक रूप

खबरों के मुताबिक महिला की सात अप्रैल की देर रात एमजीएच अस्पताल में मौत हो गई । उनके निधन की खबर का पता लगते ही पूरे जिले में सन्नाटा पसर गया। दलित महिला की मौत से जिले का माहौल भी तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन ने जोधपुर समेत कई जगहों पर भारी पुलिस बल भेजा है। दूसरी ओर, यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बालोतरा भाजपा 8 अप्रैल यानी आज धरना देगी। बीजेपी की मांग है कि इस पूरी घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

मृतका के छोटे-छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल

मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में बयान जारी नहीं किया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अपराधी शकूर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ पचपदरा मदनलाल स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान देर रात पीड़िता की मौत हो गयी।  पुलिस फिलहाल स्थिति की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला पर जेल में हमला, कोर्ट में पेशी से पहले हुई मारपीट

Exit mobile version