इस दिन पवित्र रिश्ते में बधेंगे राहुल और आथिया ! सामने आई बड़ी खबर

athiya weds rahul

athiya weds rahul

athiya weds kl rahul

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे। इस खबर की पुष्टी खुद पिता सुनील शेट्टी ने की है। खबरों की माने तो यह दोनों खूबसूरत कपल आगामी जनवरी माह में एक दूजे के हो जाएंगे।

athiya weds kl rahul

इस तरह से होगें शादी के फंक्शन

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खीयों में है। वैसे तो अथिया और राहुल काफी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे है, लेकिन अब इस डेटिंग को दोनो ने शादी में बदलने की ठान ली है। बता दे की केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज कपल की वेडिंग डेट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

athiya weds kl rahul

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगी। कपल की शादी परंपरागत ढंग से होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 21 से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन्स में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

athiya weds kl rahul
Exit mobile version