Abdul Kalam Jayanti: मिसाइलमैन के कथन, जो सपनों को सच करने की राह दिखाते हैं

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज 91वीं जयंती है। इस मौके आज पूरा भारत उन्हें नमण कर रहा हैं। बुहुमुखी प्रतिभा के धनी एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तामिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। मिसलाइमैन के नाम से मशहूर पू्र्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। लेखक, कवि, नेता, वैज्ञानिक, अभियंता, शिक्षक, विचारक और कई अन्य कलाओं में महारथ रखने वाले एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम “ अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था। वे बचपन से काफी प्रतिभाशाली थे।

सपने देखने की उनकी प्रेरणा

नई – नई चीजों के बारे में उनकी जिज्ञासा ही उन्हें सफलता और राष्ट्रपति के पद तक ले गई। भारत के 11वें राष्ट्रपित एपीजे अब्दुल कलाम को भारत ही नहीं विदेशें में भी लोग याद करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमाल द्वारा कही गई बाते प्रेरणादायक हैं। वे हमेशा दूसरों से अपने सपनों पर विश्वास करने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा करते थे। आज उनकी जयंती पर हम उनके द्वारा कहे गए कुछ कथन आपको बताने जा रहे हैं।

1 “ इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगें ” – एपीजे अब्दुल कलाम ( पूर्व राष्ट्रपति)

2.“ सपने वो नहीं जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे ” – एपीजे अब्दुल कलाम। ( पूर्व राष्ट्रपति)

3.“ हमें हार नहीं माननी चाहिए, हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए ” – एपीजे अब्दुल कलाम। ( पूर्व राष्ट्रपति)

4.“ महान सपने देखने वालों के महान सपने पूरे होते हैं ” – एपीजे अब्दुल कलाम ( पूर्व राष्ट्रपति)

5.“ अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा ” – एपीजे अब्दुल कलाम ( पूर्व राष्ट्रपति)

 

Exit mobile version