पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, जानिए क्या कहा

Putin praises India again

Putin praises India again

भारत और रूस के संबंध काफी गहरे हैं। इस बात पर फिर एक बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुहर लगा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सच्चे देशभक्त है। इसी बीच एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन ने फिर एक बार भारतीयों की तारीफ की है। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय नागरिकों की प्रशंसा की है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस के एकता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में बेहतरीन नतीजे हासिल करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है और लगभग डेढ़ अरब लोगों में अब यह क्षमता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के नागरिकों को प्रतिभाशाली बहुत मेहनती और महत्वकांक्षी कहते हुए भारतीयों की प्रशंसा की है। भारत की तारीफ में रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने दुनिया में हर किसी से सम्मान हासिल किया है।

 

भारत और रूस के संबंध में की बात

उन्होंने कहा कि हाल ही के वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने वास्तव में अपने विकास में प्रगति की है इसके आगे एक महान भविष्य है।भारत के साथ उसके संबंधों को लेकर रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के साथ भारत के विशेष संबंध है जो दशकों से वास्तव में घनिष्ठ सहयोगी संबंधों की नीव पर बने हैं। उन्होंने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि रूस और भारत के बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा और दोनों देशों ने हमेशा एक दूसरे का साथ दिया। बता दें कि सितंबर के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में मिले थे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने का आग्रह किया था।

 

पीएम ने पुतिन से की थी ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय व्लादिमीर पुतिन से यह भी कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है और रूस को बातचीत के रास्ते पर लौटना चाहिए। गौरतलब है कि भारत और रूस के संबंध काफी घनिष्ठ है और दोनों देश हर मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ देते हैं। भारत और रूस एक सच्चे मित्र हैं जो किसी भी परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देने से पीछे नहीं हटते।

Exit mobile version