पुष्पा 2 के धमाकेदार टीजर ने फैंस को किया एक्साइटेड, जानिए कब होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज?

Pushpa 2 Teaser

अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म पुष्पा 2 के टीजर ने रिलीज के बाद से ही बाजार में काफी सनसनी मचा दी है, जैसा कि वीडियो से ही पता चलता है। फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। पुष्पा 2 के निर्माताओं ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले टीज़र जारी कर प्रशंसकों को चौंका कर रख दिया है। फिल्म निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2’ की कहानी और उसके रोमांच भरे ट्विस्ट की शानदार झलक पेश की है। फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

टीजर ने फैंस को किया एक्साइटेड

पुष्पा के सेकंड पार्ट का टीजर पहले की तुलना में कहीं अधिक रोमांचक लग रहा है। इसका एक शानदार प्लॉट है। इतना ही नहीं फिल्म के टीजर में जो सस्पेंस कायम है वह आपको हैरान कर देगा। टीजर को देखकर लोग वाकई एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस को उम्मीद थी कि टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होगा, लेकिन मेकर्स ने एक दिन पहले ही इसे रिलीज कर उन्हें चौंका दिया। फैंस की खुशी देखने लायक है। टीजर पोस्ट होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पुष्पा: द रूल का पहला पोस्टर आया सामने, अल्लू अर्जुन के लुक ने किया फैंस को कायल

रश्मिका संग रोमांस करते नजर आएंगे अल्लू

यह नया अध्याय वहीं से शुरू होगा जहां ‘पुष्पा: द राइज’ को छोड़ा गया था। फिल्म की दूसरे पार्ट  में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी रोमांस करते नजर आएंगे। निर्देशन के लिहाज से सुकुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं है।

कब होगी पुष्पा: द रूल रिलीज

दरअसल, खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म के निर्देशक ने जो कुछ भी शूट किया गया था उसे डिलीट करने का विकल्प चुना। निर्देशक सुकुमार फिल्म के नतीजे से असंतुष्ट थे और उन्होंने इसे स्थगित करने का फैसला किया। इसकी रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Exit mobile version