Pushpa 2 ने रिलीज से पहले की धांसू कमाई, इतने में बिके राइट्स

Pushpa2 blog image

Pushpa 2 : पुष्पा: द राइज ने रिलीज़ के कुछ दिनों में ही दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म को सुकमार ने डायरेक्ट किया है। बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई ये फिल्म पूरे साल चर्चा में बनी रहीं थी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों स्टार्स के अभिनय को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। जिसके बाद अब लोगों को बेसब्री से इस फिल्म की अगली कड़ी पुष्पा द रूल का इंतजार है। खबर आई थी कि बीते दिनों अल्लू अर्जुन ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

जानिए कितने करोड़ में बिके राइट्स

फिल्म के रिलीज़ से पहले इतना बज बना हुआ है कि इसने अभी से रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। पुष्पा द रूल के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स आरआरआर से भी महंगे बिके हैं। फिल्म के मेकर्स ने ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स सेफ करने के लिए 80 करोड़ रुपये से भी अधिक रकम की मांग की है। बता दें कि राजामौली की आरआरआर के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स 70 करोड़ रुपए में बिके थे।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रूल की रिलीज डेट की अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म अगस्त 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फहाद फाजिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Exit mobile version