Babbu Mann: पंजाबी सिंगर बब्बू मान को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा

Babbu Mann

Babbu Mann

सिद्धू मूसेवाला, सुधीर सूरी का और उसके बाद डेरा प्रेमी संदीप के कत्ल के बाद अब एक और सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी। दरअसल, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर बब्बू मान (Babbu Mann) को जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर के आने के बाद से ही सिंगर के परिजन और फैंस सभी चिंतित हो गए हैं।

सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी

कुछ गुप्त सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी सिंगर को फोन पर मिली है। हालांकि पुलिस या किसी और द्वारा इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस खबर के बाद से ही सिंगर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स की माने तो सिंगर को ये धमकी बंबीहा गैंग के मेंबर्स की द्वारा दी गई है।

कौन हैं बब्बू मान?

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के खांट गांव में जन्में बब्बू मान का असली नाम तेजिंदर सिंह मान है। उन्होंने साल 1998 में ‘सज्जन रूमाल दे गया’ एल्बम से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2001 में आए ‘सौन दी झड़ी’ गाने से मिली। इसके बाद साल 2003 में फिल्म ‘हवाएं’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, जिसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सिंगर ने हिंदी गाने भी गाए हैं।

Exit mobile version