IOA Election : भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं पीटी ऊषा, ऐसे जीती चुनाव

IOA blog

IOA Election : उड़नपरी के नाम से मशहूर पी टी उषा (P T Usha) ने शनिवार (10 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 1986 के सियोल एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और एक रजत जीतने वाली इस महान एथलीट ने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। आईओए के तीसरे अध्यक्ष महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) के बाद वो पहली खिलाड़ी अध्यक्षबन चुकी हैं।

कई लोगों ने मतदान में लिया भाग

आज के दिन यानी शनिवार को महिला उपाध्यक्ष और चार कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान होना था जिसमें उषा के अलावा गगन नारंग, पीवी सिंधू, अखिल कुमार, मनोहर सोमय्या, साक्षी मलिक, योगेश्वर दत्त जैसे खिलाड़ियों के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत 77 लोगों ने मतदान में भाग लिया।

निर्विरोध चुने जाने के बाद कहा शुक्रिया

IOA के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उषा ने ट्विटर पर सभी को सपोर्ट और बधाई के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “अपनी यात्रा के अनुभवों से मैं इस पोस्ट के मूल्य को अच्छी तरह जानती हूं। मैं एक एथलीट और एक कोच के दर्द को महसूस करती हूं। मैं ओलंपिक मूल्यों को बनाए रखने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारत वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की हमारी खोज में आगे बढ़े ”

Thank you for all the messages of support and good wishes. Looking forward to the times ahead! 🙏🏽 pic.twitter.com/TRlbonoNpQ

— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) December 10, 2022

पायोली एक्सप्रेस के नाम से हैं मशहूर

उषा को सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार माना जा रहा है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें जुलाई में राज्यसभा सदस्य नामित किया था। एशियाई खेल 1982 से 1994 के बीच में चार स्वर्ण समेत 11 पदक जीत चुकी उषा ने 1986 सियोल एशियाई खेलों में 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुना 400 मीटर रिले में स्वर्ण और 100 मीटर में रजत पदक जीत चुकी हैं।

 

 

Exit mobile version