नोएडा : जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश , 7 गिरफ्तार

noida sex racket running in rent room

नोएडा सेक्टर 39 में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट में शामिल 7 आरोपियों को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। पुलिस ने इस दौरान 2 महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, ये सैक्स रैकेट नोएडा सेक्टर 39 के सलारपुर के एक किराए के कमरे में चलाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, कुछ साथियों ने एक महिला के साथ मिलकर सलारपुर में कमरा किराए पर लिया था और पिछले 12 दिनों से रेस्क्यू की गई महिलाओं से डिमांड पर देह व्यापार करवा रहे थे। इस क्रम में पुलिस ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी महिला समेत अन्य सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 महिलाओं को किया रेस्क्यू

पुलिस ने इस छापेमारी में 6 मोबाइल फोन, 2100 रुपए कैश और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया है। पुलिस न बताया का देह व्यापार की जानकारी नोएडा सेक्टर 39 थाने में मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और 7 लोगों को रंगे हाथो पकड़ लिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 महिलाओं का रेस्क्यू भी किया है। इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version