Ranji Trophy Match: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ बनाए 379 रन, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर

Prithvi Shaw triple century

Prithvi Shaw triple century

Ranji Trophy Match: आईपीएल में दिल्ली की ओर खेलने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने राष्‍ट्रीय चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। दरअसल, काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मैच में असम के खिलाफ 379 रन की धमाकेदार पारी खेली। रणजी ट्रॉफी के ऐलीट ग्रुप मैच में असम के खिलाफ शॉ ने पहले 107 गेंदों में शतक पूरा किया। उसके बाद दोहरा शतक पूरा करने के लिए बल्लेबाज ने सिर्फ 235 गेंदों का सामना किया।

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर

पृथ्वी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। वैसे रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पू्र्व क्रिकेटर बीबी निंबालकर के नाम दर्ज है। पृथ्वी शॉ ने शानदार इनिंग्स के बाद प्रतिक्रिया दी। इस दौरान इशारो-इशारों में उन्होंने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं पर कटाक्ष किया।

टीम इंडिया के चयनकर्ताओं पर किया कटाक्ष

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- पृथ्वी शॉ ने कहा, कभी-कभी आप निराश हो जाते हैं। आप जानते हैं कि आप अपनी चीजें सही कर रहे हैं। आप जानते हैं कि आप अपनी प्रक्रियाओं को सही कर रहे हैं। आप मैदान पर और मैदान से बाहर खुद के प्रति ईमानदार हैं। आप अपने करियर को लेकर अनुशासित हैं। लेकिन कभी-कभी लोग अलग तरह से बात करते हैं। जो लोग आपको जानते भी नहीं हैं वे आपके बारे में फैसला लेते हैं।

Thank you so much @JayShah sir. Your words of encouragement means a lot. Will keep working hard. https://t.co/RoDw5FbUEV

— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) January 11, 2023

 

उन्होंने आगे कहा, जब मैं अच्छा नहीं करता हूं और जो लोग मेरे साथ नहीं होते हैं। मैं वास्तव में उनकी चिंता नहीं करता। बस मुझे उन्हें नजरअंदाज करना पसंद है। यह सबसे अच्छी नीति है।

सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बीबी निंबालकर के नाम

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रहे पृथ्वी शॉ ने इस पारी के साथ फिर से छा गए हैं। रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पू्र्व क्रिकेटर बीबी निंबालकर के बाद पृथ्वी भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। साल 1948-49 में निंबालकर ने काठियावाड़ के खिलाफ 443 रन बनाए थे। वहीं पृथ्वी शॉ अब 379 रन बनाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पृथ्वी ने अपनी यादगार पारी के चलते रणजी ट्रॉफी में मांजरेकर 377, विजय मर्चेंट 359, वीवीएस लक्ष्मण 353, चेतेश्वर पुजारा 352, और सुनील गावस्कर 340 जैसे धुरंधरों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

 

 

Exit mobile version