प्रेग्नेंट वुमन भूलकर भी न खाएं ये चीज, शिशु पर पड़ सकता है असर

Pregnancy Tips

Pregnancy Tips

Pregnancy Tips : आम दिनों के मुकाबले प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। जितना ज्यादा प्रेग्नेंट वुमन अपना ख्याल रखती है उतना ही उसका आने वाला बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद पैदा होता है। Pregnancy में महिला जो कुछ भी खाती है उसका सीधा असर उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

नहीं करें इस चीजों का सेवन

महिला को शुद्ध आहार के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, फैट और मिनरल्स की भी पर्याप्त मात्रा लेनी चाहिए। हालांकि इसके साथ ही कुछ ऐसी भी चीजें होती है, जो प्रेग्नेंट वुमन के साथ-साथ उनके बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकती हैं। जैसे कि-

– Pregnancy के दौरान, कच्चा या अधपका मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। अधपका मांस में कई बैक्टीरिया होते है, जो गर्भवती महिला और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

– Pregnant women को कच्चा अंडा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया, कच्चे अंडे में पाया जाता हैं। इस बैक्टीरिया से उल्टी, दस्त, पेद दर्द या बुखार जैसी कई समस्या हो सकती हैं। साथ ही गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी नुकसान पहुंचाता है।

– प्रेग्नेंट महिलाओं को मार्लिन, शार्क, ऑक्टोपस, लॉबस्टर्स, ऑयस्टर्स और स्वॉर्डफिश जैसे सीफूड का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

– Pregnant women को चीज़ का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इसके इस्तेमाल से बनी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। चीज़ में लिस्टीरिया नामक बैक्टीरिया होता है, जो गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ उनके भ्रूण के लिए भी घातक हो सकता है। ये बैक्टीरिया शरीर में इंफेक्शन के साथ-साथ कई समयस्या भी पैदा कर सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version