Rabika murder case: गर्भवती पत्नि के किए 40 से अधिक टुकड़े, एक महीने पहले हुई थी लव मैरिज

jharkhand rabika murder case

jharkhand rabika murder case

दिल्ली के ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ का सदमा अभी तक लोगो के दिमाग से उतरा भी नही था, की वहीं देश में हर तरफ रोजना कोई नया हत्या का मामला सामने आ जाता है। लेकिन झारखंड से एक ऐसी हैवानियत की खबर आई है, जिसे जानकर आपका दिल और दिमाग कुछ पल के लिए शायद सुन पड़ जाए। यहां तो हत्यारे ने अपराध की सारी हदों को पार कर दिया है। दरअसल, मामला झारखंड के साहिबगंज का है। यहां दिलदार अंसारी ने अपनी पत्नी रिबिका की हत्या कर उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर से लगभग 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने एक महीने पहले लव मैरिज की थी।

jharkhand rabika murder case

झारखंड के राची के साहिबगंज जिले से आई हत्या की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां क्रूरता की हद पार कर पति ने अपनी गर्भवती पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश के 50 से अधिक टुकड़े कर डाले। आरोपी ने लाश के टुकड़े करने के लिए बाजार से इलेक्ट्रिक कटर खरीदा था। आरोपी का नाम दिलदार अंसारी बताया गया है, जिसकी उम्र केवल 25 वर्ष है। दरअसल, दिलदार और रेबिका की शादी को केवल एक ही महिना हुआ था। दोनो की लव मैरिज हुई थी। पुलिस ने बताया की रेबिका गर्भवती थी।

पति ने की क्रूरता की हद पार

सवाल ये है की, कैसे 25 साल के दिलदार अंसारी ने अपनी ही पत्नी रेबिका पहाड़िया का मर्डर कर उसकी लाश के 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सभी टुकड़ो को एक-एक करके ठिकाने लगा दिया। आरोपी ने लाश के टुकड़े करने के लिए बाजार से इलेक्ट्रिक कटर खरीद था। इसी के मदद से आरोपी ने महिला के शव को इतने टुकड़ो में काटा था। पुलिस ने अब तक लाश के 40 टुकड़ो को ही बरामद किया है। बाकी की तालाश जारी है। बेटी की लाश टुकड़ों में बंटी ताबूत में भरकर जब उसके माता-पिता के घर लाई गई तो हर कोई सिसक सिसक के रोना लगा। दरिंदे ने रेबिका का शरीर को कोई अंग साबूत नहीं छोड़ा था। आरोपी ने शरीर में मांस तक को छील दिया था। पुलिस ने बताया की सिर की तलाश अभी भी जारी है।

jharkhand rabika murder case

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम के लिए रेबिका के शरीर के 28 टुकड़े पुलिस लेकर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, शरीर के जो अंग पोस्टमार्टम के लिए लाए गए थे उनमें ज्यादातर अंग के ऊपर चमड़ी नहीं थी। इससे यह पता चलता है कि हत्या के बाद शरीर के चमड़ी छील दी गई थी और फिर उसके बाद कटर से 6-8 घंटे में शरीर के अंग को टुकड़े टुकड़े किए गए हों।

इस वजह से दिलदार ने रिबिका को मार डाला

रेबिका ने भाग कर दिलदार से शादी की इस विवाह में रेबिका के परिवार की रजामंदी नहीं थी। जिस कारण दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला लिया, दोनों का विवाह पुलिस थाने में ही किया गया था। शादी करने के बाद दिलदार का असली सच सामने आया। रेबिका दिलदार की दूसरी पत्नि थी। शादी करके घर पहुँचे के बाद रेबिका ने देखा की वहां पहले से पहली दिलदार की पत्नी मौजूद थी। आरोपी की यह दूसरी शादी थी। उसके साथ पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। एक सप्ताह तक तो सब ठीक चला, लेकिन फिर तीनों के बीच झगड़ा होने लगा था। बस इसी से छुटकारा पाने के लिए दिलदार ने रिबिका की हत्या कर दी। फिर दो दिन पहले थाने पहुंचकर पत्नी की गुम होने की शिकायत करा दी।

jharkhand rabika murder case

गर्भवती थी मृतका

इस हत्याकांड की अब तक हुई जांच से पता चला है कि मृतका की बोटी-बोटी करने वालें ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। उसके शव की पहचान न हो पाए, इसके लिए आरोपियों ने उसकी चमडी तक उतार दी थी। अब तक मिले शवों के टुकड़ों में दाएं पैर का अंगूठा ही साबूत मिला जिससे पहचान हो सकी। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतका गर्भवती थी। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने जांच पूरी हो जाने के बाद ही किसी बिंदु पर आधिकारिक तौर पर कुछ कह सकेंगे।

 

Exit mobile version