दवाई लिए बिना भी खत्म हो सकती है Pre-Diabetes, जानिए उपाय

Pre-diabetes

Pre-diabetes

Pre-Diabetes : डायबिटीज की बीमारी, ऐसी बीमारी है जो ताउम्र व्यक्ति के साथ रहती है और धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर देती हैं। हालांकि प्री डायबिटीज के वक्त सतर्कता और तमाम उपाय का पालन किया जाए तो डायबिटीज से बचा जा सकता है। Pre-Diabetes की कंडीशन में मनुष्य का ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। हालांकि उसे डायबिटीज नहीं होती लेकिन इसके होने का पूरा खतरा होता है। हाल ही, की रिसर्च में पाया गया है कि बिना दवाइयां लिए भी Pre-Diabetes को जड़ से खत्म किया जा सकता हैं।

अपनाएं ये उपाय

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कई तरीके अपनाएं जा सकते है। जैसे कि-

– भोजन में फाइबर वाले फल, सब्जियों और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। साथ ही केला, हरी सब्जियां और दलों का सेवन भी करना चाहिए। इसके अलावा मीठा चीज़ों से दूरी बनानी चाहिए।

– Pre-Diabetes का शिकार वाले लोगों को प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज से वजन तो कम होगा ही साथ ही इंसुलिन की फंक्शनिंग भी बेहतर हो जाएगी। बता दें कि 5 से 7% तक वजन कम करने से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।

– ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। पूरी नींद नहीं होने से इंसुलिन रजिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे Pre-Diabetes और अन्य बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

– रिसर्च में पता चला है कि धूम्रपान, तम्बाकू और शराब से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ता है और इंसुलिन की फंक्शनिंग बहुत ज्यादा प्रभावित होती हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि स्मोकिंग करने वाले लोगों में डायबिटीज होने का खतरा 30 से 40% बढ़ जाता है। इन सब के सेवन नहीं करने से ब्लड शुगर लेवल भी सही रहता है और दिल से संबंधित कोई भी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version