‘नीतीश कुमार का भी वही हाल होगा, जो…’, प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम के भविष्य पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

prashant kishor on nitish kumar

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अभी से कमर कसने लगी है। मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम देखकर तो ये स्पष्ट हो गया है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव मोदी बनाम विपक्ष के बीच होने वाले हैं। 2024 चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एक करने के लिए जुटे हैं। वो कई राज्यों के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। हालांकि नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को लेकर किए जा रहे इन प्रयासों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

‘चंद्रबाबू नायडू वाली भूमिका में हैं नीतीश कुमार’

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज जो कुछ भी कर रहे हैं, उस पर ज्यादा बोलने का कोई अर्थ नहीं है। पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी इसी भूमिका में थे जिसमें आज नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू तो उस समय आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चल रहे थे जबकि नीतीश कुमार तो केवल 42 विधायक के साथ आज लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू तब पूरे देश का दौरा करके विपक्ष को एकजुट करने में लगे थे। इसका नतीजा ये हुआ कि आंध्र प्रदेश में उनके सांसद घटकर तीन हो गए और केवल 23 विधायक ही जीते। इसके साथ ही वो सत्ता से ही बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें: रंग लाएगी नीतीश की मेहनत? केजरीवाल के बाद अब खड़गे से की मुलाकात, विपक्ष एकता पर बनेगी बात? 

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि उन्हें बिहार की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का खुद का ठिकाना नहीं है। आज आरजेडी का बिहार में जीरो एमपी है वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है, जिस पार्टी का खुद का ठिकाना नहीं है वो देश की दूसरी पार्टियों को इकट्ठा कर रहा है।

पीके ने बताया नीतीश कुमार का फ्यूचर

इसके साथ ही पीके ने भविष्यवाणी भी की कि नीतीश कुमार का भी हाल चंद्रबाबू नायडू जैसी ही होगा। उन्होंने पूछा कि नीतीश कुमार अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए थे। क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ काम करने को तैयार हैं? नीतीश कुमार और लालू TMC को बिहार में एक भी सीट देने को तैयार हैं? क्या नीतीश कुमार हमसे ज्यादा ममता बनर्जी को जानते हैं? पश्चिम बंगाल में नीतीश कुमार को पूछता कौन है? आप मेरी बातों को लिखकर रख लीजिए नीतीश कुमार का भी वही हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास बीते दिनों से काफी तेज कर दिए हैं। पिछले दो से तीन दिनों के घटनाक्रम को ही देखें तो रविवार को नीतीश दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इसके अगले दिन यानी सोमवार को नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, JDS अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़ें: RCP Singh Joins BJP : नीतीश के दाहिने हाथ आरसीपी सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कहा- नीतीश जी मुंबई में बड़ी-बड़ी बाते….

Exit mobile version