Pradosh Vrat 2023 : कब है बुध प्रदोष व्रत? जानिए शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 

Pradosh Vrat 2023

Pradosh Vrat 2023 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओंं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति की सभी परेशानियां खत्म होती हैं। साथ ही मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। जो इस साल (Pradosh Vrat 2023) 3 मई 2023, दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। जब कभी भी भगवान शिव का यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है तो इसे बुध प्रदोष व्रत नाम से जाना जाता हैं।

यह भी पढ़ें- Pradosh vrat 2023 : हिंदू नववर्ष 2080 का पहला प्रदोष व्रत कब? जानिए तिथि और शिव पूजा का उत्तम मुहूर्त

शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 2 मई की देर रात 11 बजकर 17  मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 3 मई 2023 को होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर त्रयोदशी का प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) 3 मई 2023 को रखा जाएगा। वहीं, शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक है। इसके अलावा शिव जी की आराधना रवि योग में करनी भी शुभ होती हैं। जो इस बार इसी दिन रात्रि 08 बजकर 56 मिनट से लेकर अगले दिन प्रात: काल 05 बजकर 38 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें- Lord Shivji : भगवान शिव जी के कितने अवतार हैं? जानिए क्रम अनुसार सभी नामों के बारे में

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version