जयपुर: महिला के साथ रेप पर फरार हुए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

jaipur gangrape

jaipur gangrape

गुलाबी नगरी जयपुर अपराध के रंग में रंगती दिख रही है। यहां हो क्राइम अगर हम गिनने बैठे तो शायद समय कम पड़ जाए और इन मामलों पर ध्यान देने के लिए तो प्रशासन के पास वक्त ही नहीं है। जयपुर में बढ़ रहे क्राइम अब अपनी चरम सीमा पर है। यहां पर हो रही घटनाएं नज़र अंदाज करने वाली नहीं है। दरअसल, हाल ही में जयपुर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यह 35 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सवाल ये है क्या जयपुर महिलाओं के सुरक्षित है? कब तक प्रशासन इन मामलो पर चुपी सादे बैठी रहेगी? कब इन दरिंदों को सजा का सवाद मिलेगा..

दरअसल, गैंगरेप का मामला जयपुर के मुहाना थाना इलाके का है। यहां 35 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। गैंगरेप को अंजाम देने के बाद 2 बदमाशों ने मारपीट भी की। दरिंदो की हैवानियत ने मानवता की सारी हदे पार कर दी, महिला वारदात के बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंची। जहां उसके भाई और मां उसे निजी अस्पताल लेकर दोड़े। डॉक्टरों ने महिला की जांच के बाद बताया की युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले की सारी जानकारी मुहाना थाना पुलिस के द्वारा दी गयी है।

जानकारी की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन अस्पताल पहुंची और पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर क्राइम सीन पर एफएसएल की टीम को बुला कर जांच शुरू की। महिला गंभीर हालत में है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मानसरोवर प्रशिक्षु आईपीएस हरिशंकर भी मौके पर पहुंचे।

ऐसे किया था रेप

हरिशंकर ने मामले की पूछताछ के बताया की- महिला अपनी मां के साथ पिछले कई समय से रह रही थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं। वो भी महिला के साथ ही रहते हैं। घटना को सुबह करीब 5:30 बजे अंजाम दिया गया। जब महिला पानी लेने के लिए वह घर से बाहर निकली थी। तभी 2 बदमाशों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। महिला के विरोध पर दोनों ने बदमाश उसके साथ मारपीट पर उतर आए। महिला के कमजोर पड़ने पर दोनों ने बारी- बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ जरुरी कदम उठाए है, लेकिन इन बढ़ रही घटनाओं पर सरकार की तरफ से क्या कदम उठाए जाएंगे ये एक महत्वपूर्ण प्रश्न बना हुआ है। कब तक महिलाएं अपने आस-पास के इलाको में भी सुरक्षित नहीं घूम सकेंगी।

 

Exit mobile version