हिमाचल विधानसभा चुनाव : PM मोदी की रैली आज, तेज हुआ चुनाव प्रचार

pm modi in himachal

pm modi in himachal

पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। आज वे हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर रैली और उसके बोद सोलन में जनसभा करने जा रहे है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राजनीति के गलियारे में हलचल तेज है। पीएम मोदी के दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आने की बात कही जा रही है। पीएम के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा का पुख्या इंतजमा किया गया है। पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश की जनता से प्रदेश में फिर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील करते नजर आएंगे।

सोलन में पीएम करेंगे जनसभा

पीएम मोदी आज सुंदरनगर में रैली करेंगे जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओँ और स्थानीय नेताओँ में खासा उत्साह नजर आ रही है। इसके बाद पीएम आज ही दोपहर तीन बजे सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना जताई गई है। चुनाव आयोग द्वारा जब से हिमाचल प्रदेश विधानसबा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है तब से राजनीति पार्टियों ने चुनाव प्रचार को अब और भी तेज कर दिया है। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य राजनीतिक दल लगातार चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।

कांग्रेस और आप भी प्रचार में लगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई जनसभाएं की है। साथ ही आम आदमी पार्टी भी हिमाचल प्रदेश में जमकर चुनाव प्रचार में लगी है। बता दे हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 12 नवंबर को चुनाव  होंगे और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version