PM Modi Favourite dish : पीएम मोदी की पसंदीदा है ये विदेशी सब्जी, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान

PM Modi Favourite dish

Gucchi Mushroom : दुनियाभर में विभिन्न तरह की सब्जियां पाई जाती है। हर एक जगह की अपनी सब्जी की खासियत होती हैं। कई सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी महंगी भी होती है। लेकिन क्या आपको विश्व की सबसे महंगी सब्जी (PM Modi Favourite dish) के बारे में पता हैं ? अगर नहीं तो आइए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में-

यह भी पढ़ें- याददाश्त को तेज करने के लिए अपनाएं ये आदतें, दिमाग को मिलेंगे गजब के फायदे

कहां मिलती है दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी

आपको बता दें कि भारत के हिमाचल में पाएं जाने वाली गुच्छी (Gucchi) नामक सब्जी दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में से एक हैं। जो हिमालय में मिलने वाली जंगली मशरूम की एक प्रजाति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुच्छी की एक किलोग्राम की कीमत लगभग 30 हजार तक है। इसमें औषधीय गुणों की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे मार्कुला एस्क्यूपलेटा नाम से भी जाना जाता हैं। इसके अलावा इसे देश के कई हिस्सों में स्पंज मशरू नाम से भी जाना जाता हैं। साथ ही विदेशों में गुच्छी को विश्व का सबसे बेहतरीन मशरूम माना जाता है।

ज्यादातर ये हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर उगाई जाती है। हालांकि बारिश के मौसम में तो कई बार ये अपने आप भी उग जाती है। लेकिन बड़ी मात्रा में इसे (Gucchi Mushroom) उगाने में कई महीनों का समय लगता है। बहरहाल भारत में गुच्छी काफी दुर्लभ है, पर विदेशों में इसकी काफी मांग है। अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड के लोग इस सब्जी को काफी पंसद करते हैं। खासतौर पर ये सब्जी फरवरी और अप्रैल माह के बीच मिलती है। इसमें विटामिन बी, विटामिन डी, विटामिन सी और विटामिन की उच्च मात्रा होती है।

पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Favourite dish) को ये सब्जी काफी पंसद है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो तब एक बार उन्होंने बताया था कि उनकी सेहत का राज हिमाचल के मशरूम है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया था कि वो प्रतिदिन इसे नहीं खाते लेकिन उन्हें गुच्छी की सब्जी बहुत पसंद है। नियमित रूप से गुच्छी का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती है।

आपको बताते चले कि, बड़ी-बड़ी कंपनियां इसको हाथों-हाथ खरीद लेती है। उन्हें ये (Gucchi Mushroom) सीधे किसानें से 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलो में पड़ती है। जबकि मार्केट में गुच्छी 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो के रेट पर बिकती है।

यह भी पढ़ें- Doraemon-Chhota Bheem Voice : डोरेमॉन से लेकर छोटा भीम को एक ही लड़की देती है आवाज, जानिए कौन हैं वो?

Exit mobile version