Karnataka Election 2023: कर्नाटक में जीत के लिए पीएम मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को बताया फॉर्मूला, कांग्रेस पर भी खूब बरसे

pm modi addresses bjp workers

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और सत्ता में बने रहने के लिए BJP अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक में BJP के 50 लाख कार्यकर्ताओं के साथ डिजिटल बैठक की। प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीत का मंत्र भी दिया।

कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। BJP ने तो हमेशा चुनावों को लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है। लोकतंत्र का सूत्र समझाने वाले भगवान बसवेश्वर की धरती से, कनार्टक की समृद्ध परंपरा के प्रतिनिधि और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत बीजेपी कार्यकर्ता होने का डबल गौरव आप सभी को प्राप्त है।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Rewa: कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, कहा- बापू के विचारों को अनसुना किया

बूथ जीतने का दिया लक्ष्य

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि जब बूथ विजयी होता है तो चुनाव में जीत निश्चित होती है। इसकी शुरुआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। बूथ स्तर पर जीत दर्ज करने के आपकी कोशिशें वास्तव में पार्टी को जीत दिलाएंगी। पीएम ने कहा कि आप अगर बूथ स्तर पर जीत हासिल करना चाहते हैं तो 10 महिलाओं और 10 पुरुषों का एक मजबूत समूह बनाना सुनिश्चित करें। खासतौर पर गरीबों, महिलाओं, युवाओं, दलितों के कल्याण से संबंधित सरकार की पहलों के बारे में आगे बढ़ें, रणनीति बनाएं, प्रत्येक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखें।  सुनिश्चित करें कि आप सभी जानकारी और डेटा से अवगत हैं। ये जानकारी जब घरों में पहुंचेगी तो इसका असर दिखेगा। ये उनका विश्लेषण करने और ये जानने में मदद करेगी कि बीजेपी को क्यों चुना जाए। इस तरह, हम सही मायने में लोगों और देश की सेवा करेंगे।

कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ये बताना होगा कि कैसे कांग्रेस के जमाने में विकास की जगह केवल भ्रष्टाचार की बातें होती थी। कांग्रेस ने 70 सालों में जितने एम्स बनाए उससे ज्यादा हमारी सरकार ने 10 सालों में बना दिए। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस की खुद की वारंटी अब खत्म हो चुकी है, तो अब उसकी गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करेगा। पीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और झूठे वादे हो गया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के करिश्मे की फिर तारीफ, सीएम बनने की इच्छा… अजित पवार के मन में आखिर चल क्या रहा है?

Exit mobile version